{"_id":"422e9f5a63880afc65e10ca278d4c279","slug":"education-news-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन आज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन होगा। नामांकन दिन में 11 से दो बजे के बीच होगा। इसके मद्देनजर परिसर सील कर दिया गया है। नामांकन के लिए प्रत्याशी के अलावा प्रस्तावक और समर्थक ही भीतर जा सकेंगे। नामांकन के दौरान बवाल रोकने के लिए विश्वविद्यालय परिसर तथा आसपास रात में ही फोर्स तैनात कर दी गई। सोमवार को और फोर्स पहुंच जाएगी। इसके मद्देनजर रूट डाइवर्जन भी रहेगा।
शनिवार और रविवार को पदाधिकारी के पांच पदों तथा संकाय प्रतिनिधि के लिए 103 नामांकन पत्र बिके। अध्यक्ष पद के लिए 14 छात्रनेता फार्म ले गए। महामंत्री के लिए सबसे अधिक 20 नामांकन पत्र बिके। उपाध्यक्ष के लिए 11, संयुक्त मंत्री के 14 तथा सांस्कृतिक सचिव के लिए 12 छात्र नेताओं ने नामांकन पत्र लिया। परास्नातक एवं शोध संकाय प्रतिनिधि के लिए 12 तथा स्नातक संकाय प्रतिनिधि के 20 नामांकन पत्र बिके।
चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरएस पांडेय ने बताया कि नामांकन के लिए प्रत्याशियों को 11 बजे इंट्री दी जाएगी। दो बजे इंट्री बंद कर दी जाएगी। प्रत्याशियों के साथ एक-एक प्रस्तावक और समर्थक को केपीयूसी के सामने वाले गेट से प्रवेश दिया जाएगा। निकासी छात्रसंघ भवन वाले गेट से होगी। नामांकन सभी पदों के लिए अलग-अलग काउंटर पर होगा। प्रत्याशियों को नामांकन के समय ही सभी दस्तावेज जमा करने होंगे। अन्यथा, नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। प्रत्याशियों को सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति साथ लानी है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है।