फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Edible oil prices fell, the price came before Corona, prices may fall further

राहत : खाद्य तेल की कीमतें गिरी, कोरोना के पहले वाला आया भाव, अभी और गिर सकती हैं कीमतें

Mon, 05 Jun 2023 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 01:03 PM IST
सार

बीते दो वर्ष से खाद्य तेल के दामों में हो रही बढ़ोतरी का दौर थमने के बाद उसमें अब लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। माह भर में ही खाद्य तेलों की कीमतों में ठीकठाक गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
Edible oil prices fell, the price came before Corona, prices may fall further
खाद्य तेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीते दो वर्ष से खाद्य तेल के दामों में हो रही बढ़ोतरी का दौर थमने के बाद उसमें अब लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। माह भर में ही खाद्य तेलों की कीमतों में ठीकठाक गिरावट देखने को मिली है। थोक में सरसों के तेल की ही बात करें तो पिछले माह 1850 रुपये में 15 किलो इसकी कीमत थी, जो अब 1650-1670 रुपये हो गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि तमाम खाद्य तेलों का दाम कोरोना के पहले वाले भाव पर तकरीबन पहुंच गया है।

विज्ञापन


कोरोना काल के बाद सरसों के तेल की कीमतें फुटकर में 190 से 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थीं। इसी दौरान रिफाइंड भी 170-180 रुपये प्रति लीटर तक प्रयागराज में बिका, लेकिन पिछले कुछ समय से खाद्य तेलों में गिरावट दिख रही है। सरसों की अच्छी पैदावार के साथ बाजार में डिमांड कम होना कीमतें कम होने की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


फुटकर के मुकाबले थोक बाजार में इसका ज्यादा असर दिख रहा है। एक माह के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले माह 15 किलो पॉमोलीन का रेट 1800 रुपये था, जो अब 1600 पर पहुंच गया है। इसी तरह 15 लीटर रिफाइंड का दाम घटकर 1620 हो गया है। हालांकि, इस बीच अरहर दाल के बढ़े रेट ने लोगों को जरूर चौंका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर में दाल का रेट 150 रुपये किलो पहुंच गया है। वहीं, थोक में 11600 से बढ़कर 13000 रुपये क्विंटल दाल का रेट हो गया है। उधर सूजी भी 200 रुपये क्विंटल महंगी हुई है। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी का कहना है कि खाद्य तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं। हालांकि अरहर दाल, चना दाल आदि का दाम बीते एक माह के दौरान जरूर बढ़ा है।

वहीं, फुटकर कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि वर्तमान में सरसों का तेल 130 रुपये किलो, रिफाइंड 120 रुपये लीटर, पॉमोलीन 100 रुपये किलो हो गया है। खुला आटा का रेट अभी स्थिर है। बीते दो माह से इसका दाम 32 से 34 रुपये किलो ही है। सूजी दो रुपये किलो महंगी जरूर हुई है। मैदा का भी दाम फुटकर में दो रुपये किलो तक बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed