{"_id":"636d44ea20cfc31723736ab5","slug":"ed-lucknow-team-raided-in-hawala-case-registered-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : तमिलनाडु में दर्ज हवाला मामले में ईडी की लखनऊ टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : तमिलनाडु में दर्ज हवाला मामले में ईडी की लखनऊ टीम ने मारा छापा
Fri, 11 Nov 2022 12:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:07 AM IST
सार
मदुरै में विदेश से हवाला के जरिये भारी मात्रा में रुपयों के लेनदेन को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में प्रयागराज के रहमान नाम के शख्स का नाम सामने आया था। तमिलनाडु पुलिस ने रहमान और उसके एक करीबी व्यापारी के बारे में पता लगाने के लिए ईडी से मदद मांगी थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मदुरै में दर्ज हवाला के मामले में बृहस्पतिवार को शहर के अकबरपुर लकड़मंडी इलाके में एक टायर कारोबारी के घर छापा मारा। लखनऊ ईडी की टीम ने पुलिस के साथ तकरीबन 12 घंटे तक कारोबारी से पूछताछ की। गिरफ्तारी तो नहीं की गई लेकिन कारोबारी के घर से कई दस्तावेजों को पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
मदुरै में विदेश से हवाला के जरिये भारी मात्रा में रुपयों के लेनदेन को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में प्रयागराज के रहमान नाम के शख्स का नाम सामने आया था। तमिलनाडु पुलिस ने रहमान और उसके एक करीबी व्यापारी के बारे में पता लगाने के लिए ईडी से मदद मांगी थी। बृहस्पतिवार को लखनऊ से ईडी की पांच सदस्यीय टीम प्रयागराज पहुंची। पुलिस लाइन से फोर्स लेने के बाद अकबरपुर लकड़मंडी इलाके में रहने वाले एक टायर कारोबारी के घर छापा मारा।
विज्ञापन
करेली पुलिस भी साथ में थी। टीम लगातार 12 घंटे तक टायर कारोबारी से पूछताछ करती रही। घर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई दस्तावेजों को ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया। कारोबारी से आय से संबंधित तमाम दस्तावेज मांगे गए। इसके बाद वापस चली गई। टायर कारोबारी के घर से किसी को पकड़ा नहीं गया। सूत्रों का कहना है कि अभी सिर्फ पूछताछ की गई। कुछ दस्तावेजों को लिया गया है। उसकी तहकीकात की जाएगी।
विज्ञापन