फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ECC Student Council election result

लोहितार्क ईसीसी छात्र परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 25 Oct 2019 10:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
ECC Student Council election result
ECC Student Council election result - फोटो : CITY DESK
अनीश उपाध्यक्ष, दीपांशु महामंत्री, आराम बने संयुक्त मंत्री
विज्ञापन

जितेश सांस्कृतिक मंत्री और करन चुने गए उप कोषाध्यक्ष
प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में शुक्रवार को छात्र परिषद का गठन हो गया। लोहितार्क श्रंगीऋषी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकुर राय को 25 मतों के अंतर से पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए मुकाबला बेहद रोचक रहा, जहां आराम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आयुष मिश्र को महज एक वोट के अंतर से हराया। चुनाव में कक्षा प्रतिनिधि के रूप में कुल 192 वोटर थे और इनमें से 190 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह 9.30 बजे मतदान शुरू होते ही वोट देने के लिए कक्षा प्रतिनिधियों की भीड़ जुटने लगी। जैसे-जैसे वोट पड़ रहे थे, प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ती जा रहीं थीं। महामंत्री पद के लिए प्रत्याशी अमन मिश्र, दीपांशु सिंह और विवेक यादव के बीच लड़ाई थी। दीपांशु ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेक यादव को 31 मतों के अंतर से पराजित करते हुए पद पर कब्जा किया। उपाध्यक्ष पद पर अनीश त्रिपाठी सर्वाधिक 85 मतों के साथ निर्वाचित घोषित किए गए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों सुजीत तिवारी एवं विशाल तिवारी को 34-34 मतों से पाराजित किया।
विज्ञापन

वहीं, उपकोषाध्यक्ष पद के लिए हुआ मुकाबला एकतरफा रहा। करन कुमार 113 मतों के साथ उपकोषाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौरव द्विवेदी को 59 वोटों से पराजित किया। वहीं, सांस्कृतिक मंत्री पद के लिए जितेश शुक्ला, मोहित निगम और विपिन कुमार के बीच हुआ मुकाबला जितेश के नाम रहा। उन्होंने विपिन कुमार को 36 मतों से पराजित किया। दोपहर दो बजे परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी जीत के जश्न में डूब गए। समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रचार्य डॉ. अरुण मोसेज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव के सफल संचालन के लिए अधिकारियों, प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. थॉमस अब्राहम, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रचेतस शास्त्री, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, रामजी पांडैय, डॉ. एडीएम डेविड, डॉ. शिवभानु सिंह, डॉ. ईजे डेविड, डॉ. संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
परिणाम आते फफक पड़े कुछ प्रत्याशी
चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही वहां मौजूद कुछ प्रत्याशी फफक पड़े। वहां मौजूद शिक्षकों ने प्रत्याशियों को समझाया कि बिना चुनाव लड़े भी वे छात्र-छात्राओं के हित में काम कर सकते हैं। जीत-हार मायने नहीं रखती है।

नोटा को भी मिल गए 62 वोट
छात्र परिषद के चुनाव में नोटा को भी वोट दिए जाने की व्यवस्था थी और कुल 62 वोट नोट को भी मिल गए। सवार्धिक 25 वोट संयुक्त मंत्री पद के लिए हुए मतदान में नोटा को मिले। वहीं, सांस्कृतिक मंत्र पद के लिए हुए मतदान में नोटा को 10 वोट मिले। महामंत्री के लिए हुए चुनाव में एक, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में तीन और उपकोषाध्यक्ष पद के चुनाव में नोटा को 23 वोट मिले। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए मतदान में नोटा का खाता नहीं खुला।
चुनाव परिणाम पर एक नजर-
प्रत्याशी-वोट
अध्यक्ष
अंकुर राय - 75
लोहितार्क श्रंगीऋषि - 100
लकी मिश्र - 13
उपाध्यक्ष
अनीश त्रिपाठी - 85
सुजीत तिवारी - 51
विशाल उपाध्याय - 51
महामंत्री
अमन मिश्र - 36
दीपांशु सिंह - 92
विवेक यादव - 61
संयुक्त मंत्री
आराम सिंह - 83
आयुष मिश्र - 82
सांस्कृतिक मंत्री
जितेश शुक्ला - 89
मोहित गौतम - 38
विपिन कुमार - 53
उपकोषाध्यक्ष
गौरव द्विवेदी - 54
करन कुमार - 113

ECC Student Council election result

ECC Student Council election result- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed