{"_id":"69958e76e1a6c9646b0e3679","slug":"easy-journey-home-on-holi-148-additional-bus-trips-from-the-city-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : होली पर घर जाना होगा आसान, शहर से बसों के 148 अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : होली पर घर जाना होगा आसान, शहर से बसों के 148 अतिरिक्त फेरे
Wed, 18 Feb 2026 03:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:33 PM IST
सार
होली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कमर कस ली है। यात्रियों को सुगम सफर देने के लिए विभाग ने 28 फरवरी से नौ मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
होली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कमर कस ली है। यात्रियों को सुगम सफर देने के लिए विभाग ने 28 फरवरी से नौ मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर बसों के कुल 148 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, जबकि दिल्ली मार्ग पर सात अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए संविदा और आउटसोर्स चालकों/परिचालकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस दौरान यदि कर्मचारी नौ दिन उपस्थित रहकर बसों का औसतन 300 किमी प्रतिदिन संचालन करते हैं तो उन्हें 3600 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
पूरे 10 दिन ड्यूटी करने और लक्ष्य पूरा करने पर 4500 रुपये का भुगतान होगा। वहीं, मानक से अधिक किलोमीटर चलने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त भुगतान मिलेगा।डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों को भी नौ दिन पर 1800 रुपये और 10 दिन पर 2100 रुपये का बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
होली पर यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होती है। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन और कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो। - रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रयागराज परिक्षेत्र, यूपी रोडवेज
इन मार्गों पर लगेंगे इतने अतिरिक्त फेरे
मार्ग (प्रयागराज से) अतिरिक्त फेरे
लखनऊ 34
अयोध्या 20
कानपुर 24
वाराणसी 24
जौनपुर-गोरखपुर 26
मिर्जापुर 10
बांदा 10