Earthquake : प्रयागराज में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दोपहर 2: 35 बजे हिली धरती
सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे प्रयागराज में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. कई दिनों से देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। अमृतसर के बाद प्रयागराज और सिंगरौली में भूकंप के झटके मसूस किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम के शहर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती कांपने के बाद लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता कम होने की इस भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे प्रयागराज में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जब भूकंप के झटके आए तब शहर दफ्तरों, घरों से लेकर सड़कों तक अपनी गति से चल रहा था।
इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सीमावर्ती बार्डर का जिला सिंगरौली रहा। दोपहर 2:35 बजे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। इसी दौरान प्रयागराज में भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर शाम राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई।
भूकंप प्रयागराज से 132 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में सिंगरौली में दर्ज किया गया। भूकंप का असर 10 किलोमीटर की गहराई तक मापा गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौैसम विज्ञानी प्रो एचएन मिश्रा ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कोई हानि नहीं हुई।
Earthquake of Magnitude:3.2, Occurred on 14-11-2022, 14:35:46 IST, Lat: 24.57 & Long: 82.75, Depth: 10 Km ,Location: 132km SE of Prayagraj, Uttar Pradesh, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/8srpvg85cB@ndmaindia @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @DDNational pic.twitter.com/GMRst10sla
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 14, 2022