फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Earth will remain on educating children

बच्चों को जागरूक करने पर बचेगी धरती

Thu, 23 Apr 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 23 Apr 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Earth will remain on educating children
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पृथ्वी को सबसे अधिक नुकसान मानव ने पहुंचाया है। पहले में पेड़-पौधों, जल, वायु को देवता के रूप में माना जाता था, परंतु आज प्राकृतिक संसाधनों को उपभोग की वस्तु बना दिया गया है। यह बातें मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय ने जिला विज्ञान क्लब की ओर से इलाहाबाद संग्रहालय में आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित बाल विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूक करना चाहिए ताकि पृथ्वी संरक्षण में उनकी रचनात्मक भूमिका सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


संग्रहालय के निदेशक राजेश पुरोहित ने कहा कि प्राचीन काल में प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के प्रति लोग अधिक संवेदनशील थे और जैसे-जैसे सभ्यता का विकास हुआ, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की रफ्तार तेज होती जा रही है। हमें भावी पीढ़ी को जागरूक करना होगा। नेहरू तारामंडल के प्रशासक पीके पांडेय ने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार पृथ्वी ही केवल ऐसा ग्रह है जहां जीवन है, हमें पृथ्वी का संरक्षण करना होगा। कार्यक्रम में बायोवेद संस्थान के डॉ. बीके द्विवेदी, अपर जिला अर्थ संख्या अधिकारी डॉ. डीडी सिंह, आईईआरटी के डॉ. ओडी सिंह, शियाट्स के डीन एवं वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद डब्ल्यू रामटेके, प्रमोद कुमार मिश्र, मनीष यादव ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर समन्वयक डॉ. एसके सिंह ने गोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भागीदारी की।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर पोस्टर एवं चार्ट पर धरती की भयावह स्थिति को उकेरने के साथ लोगों को जागरूक किया कि इसी रफ्तार से यदि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन होता रहा तो हमारा अस्तित्व खत्म हो जाएगा। गंगागुरुकुल स्कूल में प्रधानाचार्या अल्पना डे ने बच्चों को धरती के संरक्षण की जानकारी देने के साथ, पौधों के संरक्षण एवं नए पौधे लगाने की सीख दी। पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्या वाहिनी में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौध रोपण के साथ प्रदूषण से मुक्ति का संदेश दिया गया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नंदिनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शािमल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व युवा व्यापार मंडल की ओर से धरती को बचाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस दौरान पालीथिन का उपयोग नहीं करने के साथ भूदोहन कम करने और पौध रोपण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में श्याम सुंदर पटेल, केके गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed