{"_id":"63d40fce48b56439f86b4e38","slug":"ead-body-was-thrown-in-the-field-after-killing-the-farmer-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News : किसान की हत्याकर खेत में फेंका शव, खून से भीगा हुआ था गमछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News : किसान की हत्याकर खेत में फेंका शव, खून से भीगा हुआ था गमछा
Fri, 27 Jan 2023 11:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:24 PM IST
सार
थरवई क्षेत्र के हेतापट्टी में किसान की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने शव देखकर परिजनाें और पुलिस को सूचना दी। हत्या की वजह जमीन संबंधी विवाद को माना जा रहा है। फिलहाल भतीजे की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थरवई क्षेत्र के हेतापट्टी में किसान की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने शव देखकर परिजनाें और पुलिस को सूचना दी। हत्या की वजह जमीन संबंधी विवाद को माना जा रहा है। फिलहाल भतीजे की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थरवई के हेतापट्टी गांव का 50 साल का साधु यादव पुत्र बृजलाल अकेले ही रहता था। उसका विवाह नहीं हुआ था। माता-पिता की लगभग 20 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर दूर खेत में सुबह शौच करने गए लोगों ने उसका शव देखा।
विज्ञापन
शरीर पर चोट के निशान थे। गमछा खून से भीगा हुआ था। भतीजे घनश्याम ने पुलिस को तहरीर दी। शव के पास लोटा, टाॅर्च एवं जूते मिलने से संदेह जताया जा रहा है कि वह शौच के लिए निकला था। तभी उसकी हत्या कर दी गई। डीसीपी गंगानगर अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन