फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   eacher brutally beats innocent child, gives him electric shocks in case of body theft

Prayagraj : चोरी के शक में शिक्षक ने मासूम को बेरहमी से पीटा, दिए करंट के झटके

Sun, 23 Mar 2025 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 11:52 AM IST
सार

मांडा ब्लॉक के एक स्कूल में पैसा चोरी करने आरोप में शिक्षक ने मासूम को कड़ी यातनाएं दीं। बच्चे की न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की गई, बल्कि उसे बिजली का करंट भी दिया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में गहरा आक्रोश है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।

विज्ञापन
eacher brutally beats innocent child, gives him electric shocks in case of body theft
करंट का झटका। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय के एक अध्यापक ने कक्षा तीन के छात्र को चोरी के आरोप में पीटने और प्रधानाध्यापक कक्ष में ले जाकर उसे करंट का झटका दिया। घटना को लेकर परिजनों में आरोपी अध्यापक के प्रति आक्रोश है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी राधेश्याम बिंद का नाती कक्षा तीन में पढ़ता है। शुक्रवार को मांडा ब्लॉक में एक बैठक में हुई। इसी दौरान विद्यालय के एक छात्र ने विद्यालय के एक अध्यापक से शिकायत की कि उसका डेढ़ सौ रुपये किसी ने चोरी कर ली है। शिकायत पर अध्यापक ने आरोपी छात्र को बुलाकर पहले उसकी तलाशी ली। आरोप है कि रुपये न मिलने पर उसे डंडे व थप्पड़ों से पीटा। छात्र ने बताया कि प्रधानाध्यापक के कमरे में ले जाकर उसे करंट का झटका भी दिया।

विज्ञापन

घर पहुंच कर छात्र ने रोते हुए अपनी व्यथा परिजनों को बताई, तो वे छात्र को लेकर थाने पहुंचे, लेकिन इसी बीच विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने फोन करके छात्र के परिजनों को सोमवार को विद्यालय में बुलाते हुए आश्वासन दिया है कि वे मामले में दोषी अध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे। मामले में प्रधानाध्यापक ने बताया कि परिजनों से फोन पर वार्ता की गई है। सोमवार को विद्यालय खुलने पर शिकायत की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई के लिए अफसरों को अवगत कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed