फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   E chalaan

जेसीबी मालिक को भेज दिया ऑटो का चालान

Tue, 17 Sep 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
E chalaan
E chalaan
शिकायत लेकर एसपी ट्रैफिक के पास पहुंचा भुक्तभोेगी
विज्ञापन

ई चालान में रोजाना हो रही हैं इस तरह की गड़बडियां
प्रयागराज। ई चालान व्यवस्था ने जहां पुलिस का काम आसान कर दिया है वहीं आम वाहन मालिकों के लिए सिरदर्द बढ़ गया है। रोजाना इसे लेकर शिकायतें आ रही हैं और सोमवार भी इससे अछूता नहीं रहा। जिसमें टेंपो का चालान कर नोटिस जेसीबी मालिक को थमा दिया गया। अब भुक्तभोगी इस गड़बड़ी को दूर कराने के लिए भटक रहा है।
संजय कुमार द्विवेदी पुत्र राजमणि द्विवेदी कोरांव के शिवराजपुर, शुकुलपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके पास जेसीबी है जिससे वह मिट्टी खोदाई का काम करता है। बताया कि 12 सितंबर को उसके घर ई चालान संबंधित नोटिस आया। इस पर उसका नाम-पता व उसकी जेसीबी का नंबर यूपी 70 जीटी1559 दर्ज था और यह भी लिखा था कि सिग्नल जंप करने पर उसका चालान हुआ है। साथ ही जुर्माना राशि 1100 रुपये दर्ज है। बताया कि उसके होश तब उड़ गए जब चालान नोटिस पर अंकित तस्वीर पर उसकी नजर गई। दरअसल इसमें बिना नंबर के टेंपो का फोटो था। भुक्तभोगी का कहना है कि चालान की तिथि 20 जुलाई दर्शायी गई है जबकि उस दिन उनकी जेसीबी शहर आई ही नहीं। सोमवार को वह मामले की शिकायत लेकर एसपी ट्रैफिक के पास पहुंचा। उनके न मिलने पर उसने कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

गाड़ी मध्य प्रदेश में, शहर में कट गया चालान
ई चालान में गड़बड़ी की एक और शिकायत लेकर मप्र से कृष्णप्रताप सिंह भी अफसरों के पास पहुंचे। सतना निवासी कृष्णप्रताप ने बताया कि वह शिक्षक हैं और उनके पास स्कॉर्पियो है। जिसे वह खुद चलाते हैं। उनका कहना है कि गाड़ी खरीदने के बाद से वह कभी इसे लेकर प्रयागराज नहीं आए। इसके बावजूद नौ सितंबर को उनके सतना जिले के डीहीकला, उरदना गांव स्थित घर पर नोटिस पहुंचा। जिसमें लिखा था कि उनकी गाड़ी का चालान 10 जून की दोपहर मधवापुर में संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुआ। उन्हें नोटिस में 2600 रुपये जुर्माना अदा करने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले, कराया जा रहा है संशोधन
ई चालान व्यवस्था की शुरुआत में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पुराने मोबाइल(क्वर्टी कीपैड) का इस्तेमाल कर रहे थे। जिसमें टाइपिंग करते वक्त अक्सर गलती से कोई एक संख्या दूसरी टाइप हो जा रही थी। जिससे चालान किसी और वाहन का हो जाता था। इस बारे में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बताया गया है जिसके बाद अब ऐसी गड़बड़ी नहीं हो रही है। रही बात जिनके वाहनों का गलत चालान हुआ है, उनसे प्रार्थनापत्र लेकर संशोधन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed