{"_id":"5f80c04ce0f51c3c2b20bfbe","slug":"durga-puja-2020-10-people-will-get-admission-in-pandals-together-durga-idols-ready","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Durga Puja 2020: पंडालों में एक साथ 10 लोगों को मिलेगा प्रवेश, दुर्गा प्रतिमाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durga Puja 2020: पंडालों में एक साथ 10 लोगों को मिलेगा प्रवेश, दुर्गा प्रतिमाएं तैयार
Sat, 10 Oct 2020 12:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कम समय में दुर्गा पूजा को भव्यता प्रदान करने में पूजा समितियां जुट गई हैं। पंडालों के आकार, दर्शनार्थियों की संख्या के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन की गाइड लाइन बना ली गई है। उधर, मूर्तिकारों ने मां दुर्गा की नयनाभिराम प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बार शारदीय नवरात्र 17 अक्तूबर से आरंभ होगा।
विज्ञापन
शासन की ओर से दुर्गा पूजा, रामलीला के अलावा छठ पूजा के लिए गाइड लाइन जारी किए जाने के बाद पूजा समितियां नवरात्र महोत्सव की तैयारी में जुट गई हैं। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन ने इसके लिए गाइड लाइन बनाई है। एसोसिएशन के सचिव डॉ पीकेरॉय के मुताबिक पूजा पंडाल 15 फीट के ही बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
prayagraj news : Durga Puja 2020
- फोटो : prayagraj
इसके अलावा महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए भी इसी आकार के दो अलग-अलग पंडाल बनाए जाएंगे। एक बाद में 10 श्रद्धालुओं को पंडालों में प्रवेश दिया जाएगा। मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोग पंडालों में बने गोले के बीच ही निर्धारित दूरी पर खड़े होंगे। उधर, कर्नलगंज में दुर्गा प्रतिमाओं को सजाने-संवारने का काम तेज कर दिया गया है। मूर्तिकार तापस पाल अपने 11 सहयोगियों के साथ मां दुर्गा, महिषासुर और गणेश, षड़ानन की प्रतिमाओं को रंग-रोगन करने में जुट गए हैं।