{"_id":"5f86006a8ebc3e9be27d990f","slug":"due-to-lack-of-treatment-a-paralyzed-young-man-died-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज न मिलने से गई प्रयागराज में लकवाग्रस्त युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज न मिलने से गई प्रयागराज में लकवाग्रस्त युवक की जान
Wed, 14 Oct 2020 12:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज न मिलने से प्रतापगढ़ से यहां आए एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। न्यूरो फिजीशियन ने लकवा ग्रस्त युवक को पार्क रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया लेकिन उसे देखने नहीं आए। हालत गंभीर होने पर युवक को सोमवार देर रात पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी जान चली गई। युवक के परिजनों ने न्यूरो फिजीशियन और नर्सिंग होम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीएमओ से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माता पिता का इललौता था बेटा, आठ दिसंबर को तय थी शादी
प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा निवासी राजू तिवारी का इकलौता बेटा धीरज तिवारी (24) था। वह रेलवे में नौकरी की औपचारिकताएं पूरी कर रहा था। आठ दिसंबर को उसकी शादी तय थी। पिता राजू तिवारी ने बताया कि रविवार रात बेटे धीरज को लकवे की शिकायत हुई। स्थानीय डॉक्टर की सलाह पर दरभंगा चौराहे स्थित न्यूरो विशेषज्ञ की क्लीनिक पर ले गए। वहां डॉक्टर ने मरीज नहीं देखा। उनके सहायक ने बताया कि पन्ना लाल रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती करा दो। पिता आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में भर्ती धीरज की डॉक्टर ने कई जांचें कराईं लेकिन देखने नहीं आए। सुबह से रात हो गई। वह कुछ लोगों के साथ उनके आवास पर गए लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन
इंजेक्शन लगाने पर बिगड़ी हालत, पीजीआई किया रेफर
धीरज के पिता राजू तिवारी का आरोप है कि दिन भर भर्ती धीरज को सिर्फ डिप चढ़ाई गई। रात करीब 12.30 बजे एक इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जूनियर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई ले जाने की बात कही और रेफरल लेटर पकड़ा दिया। वह नवाबगंज ही पहुंचे थे कि उसकी मौत हो गई। राजू तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भी दिया है। वहीं धीरज के रिश्तेदार मनीष ओझा ने भी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को व्हाट्स एप के माध्यम से भी दी है।
विज्ञापन