{"_id":"5ed7f6b98ebc3e90731e735e","slug":"due-to-bnvironment-people-became-much-puzzled-city-news-ald277499175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के चलते लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के चलते लोग हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की दस्तक के पहले बदला मौसम लोगों पर भारी पड़ रहा है। तीन दिन से धूप छांव संग उमस भरी गर्मी शरीर निचोड़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कहीं तेज बौछारें पडेंगी और कहीं-कही बूंदाबांदी ही होगी।
बुधवार को दिन में दो से तीन बार ही धूप निकली फिर बादलों ने सूरज को ओट में कर लिया। इस दौरान तापमान में कमी नहीं आई। घर से बाहर निकले लोग पसीना ही पोछते रहे। उमस भरी गर्मी में लोग अकुलाहट से बेचैन रहे। बादलों की लुकाछिपी के बीच अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान छलांग लगाकर 28.4 डिग्री सेल्सियस के साथ जून महीने के शीर्ष पर रहा। वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित होने से उमस बढ़ी। आर्द्रता अधिकतम 76 और न्यूनतम 40 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक मानसून दस्तक देने को तैयार है। बादलों का आना जाना इसी का पूर्वाभ्यास है। अगले दो दिन बारिश की बूंदे गर्मी से राहत दे सकती हैं।