फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dubke people in stores , shutter closed

दुकानों में दुबके लोग, शटर हुए बंद

Sat, 21 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dubke people in stores , shutter closed
सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों ने जैसे ही सिविल लाइंस में पथराव शुरू किया, लोग दुकानों में दुबक गए। सहमे दुकानदारों ने भी धड़ाधड़ शटर गिरा दिए। दो घंटे तक अभ्यर्थी बाजार में उत्पात मनाते रहे और लोग दुकानों में ही कैद रहे। पुलिस ने भी सुभाष चौक पर अभ्यर्थियों के पहुंचने के बाद सारे रास्तों को सील कर घेराबंदी कर दी थी। जब पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया जब जाकर माहौल ठंडा हुआ। उपद्रवियों के भाग जाने के बाद ही दुकानों के शटर खुले। सिविल लाइंस में बवाल दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक होता रहा।
विज्ञापन


सबसे अधिक आतंकित सुभाष चौराहे के आसपास की दुकानों के मालिक रहे। दो वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में त्रिस्तरीय आरक्षण के खिलाफ और समर्थन में सिविल लाइंस में चार बार बवाल हुआ था। हर बार निशाना आम आदमी की गाड़ियों, दुकानों और बसों को बनाया गया था। जब सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों की भीड़ चौराहे पर जुट गई तो दो वर्ष पूर्व के हालात ताजा हो गए। माहौल शांत होने के बाद एसपी रोड और एमजी रोड पर लगी बैरीकेडिंग हटा दी गई।
विज्ञापन



पुलिस ने सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों को चार किमी तक खदेड़कर पीटा। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो अभ्यर्थी अटलांटिस मॉल, महात्मा गांधी मार्ग के कई मार्केट के बेसमेंट में घुस गए। पुलिस ने सभी मार्केट की तलाशी ली और उपद्रवियों खोज-खोजकर निकाला। उपद्रवियों को पत्रिका मार्ग, स्टैनली रोड, सरदार पटेल मार्ग, ताशकंद मार्ग तक खदेड़ा गया। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस चार किमी दूर कंपनीबाग तक गई। एसपी सिटी ने दोपहर में पूरे सिविल लाइंस में फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed