{"_id":"6714ba4f8c6ec2898305e457","slug":"drug-dealer-dies-due-to-collision-with-pickup-accident-happened-in-kaushambi-late-night-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पिकप की टक्कर से दवा व्यापारी की मौत, देर रात कौशाम्बी में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पिकप की टक्कर से दवा व्यापारी की मौत, देर रात कौशाम्बी में हुआ हादसा
Sun, 20 Oct 2024 01:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:37 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक रोहित मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि तीन दिन पहले धनंजय पत्नी आरती, बेटे माधव (7) और चाची सुधा के साथ कार से लखनऊ गए थे। लौटते वक्त शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदीपन घाट के महगांव के पास उनकी कार पंचर हो गई। इसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए।
विज्ञापन
धनंजय पाठक। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कौशाम्बी में पिकअप की टक्कर से शुक्रवार देर रात झलवा निवासी दवा कारोबारी धनंजय पाठक (36) की मौत हो गई। वह लखनऊ स्थित बहन के घर से परिवार के साथ कार से लौट रहे थे। संदीपन घाट थाना क्षेत्र में उनकी कार पंचर हो गई। धनंजय सड़क के किनारे खड़े होकर भाई का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप उन्हें टक्कर मारता हुआ कार से जा भिड़ा। हादसे में धनंजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक रोहित मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि तीन दिन पहले धनंजय पत्नी आरती, बेटे माधव (7) और चाची सुधा के साथ कार से लखनऊ गए थे। लौटते वक्त शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदीपन घाट के महगांव के पास उनकी कार पंचर हो गई। इसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए।
विज्ञापन
इस बीच धनंजय ने चचेरे भाई को फोन किया और सड़क के किनारे खड़े होकर उसका इंतजार करने लगे। तभी हादसा हो गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभिषेक ने बताया कि हाल ही में धनंजय ने मंझनपुर जिला अस्पताल के सामने निजी अस्पताल खोला था। वह दवा व्यवसाय के साथ-साथ अस्पताल की भी देखरेख करते थे।
विज्ञापन