फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drought situation in Prayagraj, proposal will be sent to the government

रिपोर्ट : प्रयागराज में सूखे के हालात, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Wed, 20 Jul 2022 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 01:06 AM IST
सार

सावन शुरू हो गया है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इसकी वजह से धान की रोपाई अधर में है। नर्सरी सूखने लगी है। जहां रोपाई हो गई है, वहां फसल पर सूखने का खतरा है। धान का कटोरा कहे जाने वाले कोरांव में हालात ज्यादा खराब हैं।

विज्ञापन
Drought situation in Prayagraj, proposal will be sent to the government
फसलें सूख कर हो रही तबाह ( symbolic photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से बेहाल तो हैं हीं, खेती को लेकर भी हालात बिगड़ गए हैं। अभी तक धान की 10 फीसदी भी रोपाई नहीं हुई है। संबंधित विभागों ने लिखकर दिया है कि एक सप्ताह और बारिश नहीं हुई तो धान की खेती की संभावना धूमिल हो जाएगी। इसे देखते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है। एक-दो दिनों में शासन तथा कृषि निदेशालय को इस बाबत प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन



सावन शुरू हो गया है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इसकी वजह से धान की रोपाई अधर में है। नर्सरी सूखने लगी है। जहां रोपाई हो गई है, वहां फसल पर सूखने का खतरा है। धान का कटोरा कहे जाने वाले कोरांव में हालात ज्यादा खराब हैं। पूरे यमुनापार में खेतों में दरार पड़ गई है। इसे देखते हुए कृषि विभाग की ओर से तहसीलों को पत्र लिखकर धान की रोपाई के बारे जानकारी मांगी गई है। 

विज्ञापन

उप निदेशक कृषि विनोद कुमार का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो 31 जुलाई तक जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जा सकता है। ताकि, इसके बाद कम पानी में होने वाली फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा सके। जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य का कहना है कि सूखे के हालात बन रहे हैं।


जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव एक-दो दिनों में निदेशालय तथा शासन को भेजा जाएगा। एडीम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह का कहना है कि  यमुनापार में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। सिंचाई विभाग ने भी लिखकर दे दिया है कि एक सप्ताह तक ऐसा ही रहा तो स्थिति भयावह होगी। 

जुलाई में अब तक सिर्फ 14 मिमी बारिश
अभी तक जिले में मात्र 68 मिमी बारिश हुई है। इसमें भी जुलाई में सिर्फ 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि इस महीने में 300 मिमी बारिश होनी चाहिए।


सिंचाई विभाग ने लिखा पत्र
नहरों में पानी नहीं है। जल स्तर नीचे जाने से पानी पंप भी नहीं हो पा रहा। ऐेसे में सिंचाई विभाग की ओर से प्रशासन को पत्र लिखा गया है कि एक सप्ताह में बारिश नहीं हुई या मध्य प्रदेश की तरफ से पानी नहीं आया तो वे कुछ नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

ज्वार, बाजार, अरहर, हाइब्रिड मक्का की खेती पर जोर
बारिश नहीं होने से किसानों का अब ज्वार, बाजरा की खेती पर जोर है। कृषि विभाग भी कम पानी वाली फसलों की खेती कराने की तैयारी में है। इसके तहत ज्वार, बाजरा के अलावा हाइब्रिड मक्का, अरहर की खेती कराई जाएगी। जिले में सूखे के हालात बनते हैं तो किसानों को इन फसलों की खेती पर सब्सिडी दी जाएगी। उप निदेशक का कहना है कि ज्वार, बाजरा के बीज उपलब्ध हैं। अन्य फसलों के बीज भी मंगाए जाएंगेे।


दो-तीन दिनों में बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को बारिश की उम्मीद जताई गई थी लेकिन किसानों को निराशा हुई। अब दो-तीन दिनों में बारिश होने की उम्मीद है। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि जल्द ही बारिश होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed