फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dressed for Akshaya Tritiya felt Market

अक्षय तृतीया के लिए सजने लगा बाजार

Sat, 18 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
अक्षय तृृतीया पर गहनों की खरीद को शुभ मानने वालों की लंबी होती कतार ने सराफा बाजार की उम्मीदों को जवां कर दिया है। करोड़ों के कारोबार की आस में सराफा कारोबारियों ने शोरूम में गहनों के मेल और डिजाइन की नई खेप को सजाना शुरू कर दिया है। सोमवार को देर रात तक गहनों की दुकानों पर सजावट के भी काम चलेंगे। कारोबारियों को उम्मीद है कि पिछले साल से सोने के दाम कम होने के कारण अबकी सीजन में ग्राहक बढ़ सकते हैं। हालांकि, त्योहार पर खरीदारी और बिक्री का बड़ा हिस्सा ब्रांडेड ज्वैलरी और बड़े शोरूमों तक ही सिमटे रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

चौक, सिविल लाइंस, कटरा में स्थित ब्रांडेड ज्वैलरी के शोरूमों में अक्षय तृतीया की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

 पिछले साल 10 ग्राम सोने की ब्रांडेड ज्वैलरी करीब 33 हजार रुपये में पड़ी। इस सीजन में 30 हजार रुपये में गहने मिलने की संभावना है। हालांकि, गहने का भाव 24890 रुपये ही है लेकिन मेकिंग चार्ज 500 से 1000 रुपये और वैट समेत अन्य कर करीब 16 फीसदी तक भी ग्राहकों को देने पड़ेंगे। नॉन ब्रांड ज्वैलरी में गहने 27 हजार रुपये प्रति दस ग्राम में ही मिल सकते हैं लेकिन इसकी शुद्धता की गारंटी कितनी होगी, यह दावा दुकानदार भी नहीं करेगा। ज्वैलर्स विज्ञापनों के जरिए ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं। कोई मेकिंग चार्ज में छूट का दावा कर रहा है तो कोई निश्चित धनराशि की ज्वैलरी खरीदने पर गिफ्ट वाउचर देने का।
विज्ञापन


 इसमें सोना और हीरे के गहनों से दुकानें सज रही हैं। नेकलेस, मंगलसूत्र, गोल्ड रिंग, डायमंड रिंग, गोल बैंगल्स, वेडिंग ज्वैलरी से शोरूम पटे पड़े हैं। तनिष्क में 10 ग्राम या उससे अधिक के गोल्ड खरीदने पर सोने का सिक्का मुफ्त और नए डिजाइन के गहनों की बनवाई में छूट है। तनिष्क के सचिन शुक्ला ने अच्छी बिक्री की संभावना जताई। सिसोदिया ज्वैलर्स के राजू सिंह ने सोने की खरीद पर 20 और डायमंड की खरीद पर 10 फीसदी छूट देने का दावा किया। वह कहते हैं कि अक्षय तृतीया पर गहने खरीदने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में ग्राहकों के बढ़ने की संभावना है। अन्य शोरूम भी ग्राहकों के लिए तगड़े ऑफर का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed