फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dream of a smart city was destroyed by animals in Prayagraj

Prayagraj : स्मार्ट सिटी के सपने को संगमनगरी में छुट्टा पशुओं ने लगाया ''पलीता''

Mon, 03 Apr 2023 11:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 11:46 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी के सपने को संगम के शहर में छुट्टा पशुओं ने पलीता लगा दिया है। सोमवार को शहर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी के दौरान भी सड़कों से लेकर गलियां तक पशुओं के डेरे में तब्दील रहीं। भीड़ वाले रास्तों पर मवेशियों के झुंड नजर आए।

विज्ञापन
dream of a smart city was destroyed by animals in Prayagraj
Prayagraj News : छुट्टा पशुओं ने सड़क पर जमाया डेरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्मार्ट सिटी के सपने को संगम के शहर में छुट्टा पशुओं ने पलीता लगा दिया है। सोमवार को शहर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी के दौरान भी सड़कों से लेकर गलियां तक पशुओं के डेरे में तब्दील रहीं। भीड़ वाले रास्तों पर मवेशियों के झुंड नजर आए।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक दिन पूर्व सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रशासन को शहर की सड़कों से छुट्टा मवेशियों को हटाने की हिदायत दी थी। उन्होंने दो कहा था कि मवेशियों को गोशाला पहुंचाया जाए। संगमनगरी को महाकुंभ से पूर्व विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने की तैयारी है, लिहाजा शहर एकदम स्वच्छ होना चाहिए। सोमवार को सोरांव ब्लॉक और गोहरी गांव की चौपाल में भी डिप्टी सीएम ने यही बात अधिकारियों को समझाई, लेकिन इसका पालन उनकी ही मौजूदगी में नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


शहर की गोबर गली, रामबाग, कटरा, एलनगंज, शिवकुटी, तेलियरगंज, मम्फोर्डगंज, बैंक रोड और गोविंदपुर सहित कई इलाकों में मवेशी सुगम यातायात में बाधत बने नजर आए। इन स्थानों पर मवेशियों के झुंड निकलते रहे। शहर में ऐसे मवेशियों की वजह से आए दिन राहगीर चोटिल हो जाते हैं, तो कभी एलनगंज की रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों की चपेट में आकर मवेशी दम तोड़ देते हैं। हालांकि ऐसे छुट्टा मवेशियों को शंकरगढ़ स्थित कान्हा गोशाला ले जाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। इस पर सरकार का मोटा बजट भी खर्च हो रहा है, लेकिन पशु वैसे ही तिराहों, चौराहों पर यातायात में बाधा बनने के साथ ही स्मार्ट सिटी की रौनक छीन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनी और झूंसी में मवेशियों को अलग सुरक्षित करने के स्थान चिह्नित किए गए हैं। पशुपालकों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। यह काम शीघ्र ही होने जा रहा है। -  विजय अमृत आर्य, पशुधन अधिकारी, नगर निगम।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed