फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Joshi took the recent elections in Allahabad

डा. जोशी ने लिया इलाहाबाद के चुनाव का हाल

Mon, 06 Mar 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dr. Joshi took the recent elections in Allahabad
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कानपुर के सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी नौ माह के लंबे अंतराल के बाद रविवार की दोपहर इलाहाबाद पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। टैगोर टाउन स्थित अपने आवास पर उन्होंने पार्टी के तमाम नेताओं से मुलाकात भी की। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के बारे मेें भी पूछा। शाम को मंदिर जाकर उन्होंने मां कल्याणी देवी के दर्शन भी किए। डा. जोशी मंगलवार सात मार्च को इलाहाबाद से रवाना होंगे।
विज्ञापन


वाराणसी से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर डेढ़ बजे के आसपास डा. जोशी अलोपीबाग चुंगी पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्हें यहां फूल मालाओं से लाद दिया गया। टैगोर टाउन पहुंचने पर उन्होंने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हाल लिया। यहां उन्होंने इलाहाबाद में हुए विधानसभा चुनाव के बारे में पार्टी नेताओं से जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा इस जोन में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा।
विज्ञापन


डा. जोशी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने का सवाल भी कुछ नेताओं ने पूछा, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस सवाल के जवाब में वे सिर्फ मुस्कराते ही रहे। उनका स्वागत करने वालों में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, नरेंद्र देव पांडेय, शशि वार्ष्णेय, देवेंद्र नाथ मिश्र, बृजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, प्रवीश शुक्ला, रविंद्र मिश्र, अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed