फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Ambedkar Center for Excellence: Allahabad University will prepare for Civil Services Examination

डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सलेंस:  सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराएगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय 

Mon, 25 Apr 2022 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 12:40 AM IST
सार

इविवि में अब डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सलेंस की स्थापना होने जा रही है, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए छात्रवृत्ति के साथ मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
Dr. Ambedkar Center for Excellence: Allahabad University will prepare for Civil Services Examination
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कुछ दशकों पहले तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के लिए कहा जाता था कि यह आईएएस बनाने की फैक्ट्री है, लेकिन पिछले कई वर्षों से सिविल सेवा परीक्षा में इविवि के छात्र-छात्राओं के चयन का ग्राफ तेजी से गिरा है।

विज्ञापन

 

 

इविवि में अब डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सलेंस की स्थापना होने जा रही है, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए छात्रवृत्ति के साथ मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय एवं मंत्रालय के बीच में एक एमओयू पर 22 अप्रैल 2022 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में बीएचयू, वाराणसी में हस्ताक्षर किए गए। 

विज्ञापन



इस दिशा में इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव कई दिनों से प्रयासरत थीं और नतीजा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश के उन 31 चुनिंदा विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया है, जहां भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सलेंस स्थापित करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय में इस योजना के कार्यान्वयन की तैयारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सेंटर की स्थापना का काम पूरा हो जाएगा। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए सिविल सेवा परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी, ताकि वे बेहतर तैयारी कर सिविल सेवा में चयनित हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा छात्रों का चयन
प्रतियोगिता के माध्यम से 100 छात्रों का चयन किया जाएगा, जिनमें 33 फीसदी सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगी। महिला अभ्यर्थी न मिलने पर इन सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के ऊपर स्कॉलरशिप दी जाएगी। कोचिंग पर आने वाला तकरीबन 75000 रुपये का खर्च मंत्रालय वहन करेगा। इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए चयनित विश्वविद्यालय के एक शिक्षक की नियुक्ति केंद्र के डायरेक्टर के रूप में की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा की तैयारी कराने के लिए संविदा पर तीन शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिनको मानदेय दिया जाएगा। 


इंटरनेट, वाईफाई, लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी
सेंटर में कोचिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों को इंटरनेट, वाईफाई लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों की तैयारी निर्बाध रूप से कराई जा सके। एक छात्र को सेंटर में एक वर्ष की अवधि के लिए ही कोचिंग दी जाएगी और अगर वह इस दौरान 15 दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहता है तो उसका पंजीकरण समाप्त कर दिया जाएगा और अभ्यर्थी को स्कॉलरशिप का पैसा भी वापस करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed