{"_id":"626d8fd04117790c835acb00","slug":"double-murder-searching-for-deepak-s-masked-friend-allahabad-news-ald3320600101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर : दीपक का नकाबपोश दोस्त की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर : दीपक का नकाबपोश दोस्त की तलाश में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल मर्डर : दीपक के नकाबपोश दोस्त की तलाश में दबिश
प्रयागराज। धूमनगंज डबल मर्डर में दीपक के नकाबपोश दोस्त पवन की तलाश में शनिवार को कई जगह दबिश दी गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह बाहर भाग निकला। जांच के बाद एक टीम को उसकी तलाश में बाहर भेजा जाएगा।
धूमनगंज के मीरापट्टी इलाके में बुधवार को दीपक विश्वकर्मा के घर में यासिर और सुल्तान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से दीपक विश्वकर्मा को पकड़ लिया था। इस मामले में दीपक और उसके तीन भाइयों के साथ उसके एक नकाबपोश दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चश्मदीद इमरान और रसूल का कहना था कि दीपक ने ही चारों लोगों को फोन कर बुलाया था। जब चारों लोग पहुंचे तो विवाद के दौरान उन पर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया गया। इसके बाद दीपक और उसके नकाबपोश दोस्त ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर यासिर और सुल्तान को मार डाला। दीपक को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। अब उसके नकाबपोश दोस्त पवन की तलाश की जा रही है। दीपक के घर के आस पास के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि पवन भी दीपक के घर में घुसा था लेकिन जब चारों आए तो वह नहीं था। वह किसी और कमरे में छिपा था। गोली मारते वक्त उसने नकाब से चेहरा ढक लिया था। पवन की तलाश में शनिवार को कई जगह दबिश दी गई। उसके कुछ करीबियों को भी पकड़ा गया है। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। मोबाइल भी बंद है। कॉल डीटेल्स के आधार पर खोजबीन की जा रही है। उसे पकड़ने के लिए जल्द ही एक टीम बाहर भी जाएगी।