{"_id":"616664518ebc3e05c44bae47","slug":"double-murder-in-prayagraj-mother-daughter-murdered-in-prayagraj-father-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj double murder: प्रयागराज में मां-बेटी की हत्या से सनसनी, पिता गंभीर रूप से घायल, बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj double murder: प्रयागराज में मां-बेटी की हत्या से सनसनी, पिता गंभीर रूप से घायल, बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की
Wed, 13 Oct 2021 10:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:15 AM IST
सार
प्रयागराज में मां-बेटी की नृशंस हत्या से हड़कंप मच गया है। बदमाशों के हमले में पिता भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घर के अंदर लूटपाट भी की गई है।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई, जबकि बदमाशों के हमले में पिता गंभी रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के नैनी थाना इलाके के चेक पूरे मियां खुर्द गांव में मंगलवार देर रात बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने बजरंग बहादुर पटेल उर्फ नचऊ पुत्र मलई पटेल के घर को निशाना बनाया।
बदमाशों ने बजरंग बहादुर की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या कर दी। बदमाशों के हमले में बजरंग बहादुर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने घर के अंदर लूटपाट की और फरार हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी नतिनी अंशिका (6) जब सुबह गांव में पहुची और लोगों को बताया कि दादा-दादी नहीं उठ रहे हैं तब गांव वाले पहुंचे और घटना की जानकारी हुई। बजरंग बिजली मिस्त्री है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।