फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Double hit on roadways contract drivers, half pay as well as job crisis

रोडवेज संविदा चालकों पर दोहरी मार, आधे वेतन के साथ नौकरी पर भी संकट

Sat, 16 May 2020 04:51 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Double hit on roadways contract drivers, half pay as well as job crisis
UP roadways - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज के संविदा चालकों पर दोहरी मार पड़ी है। संविदा चालकों का आरोप है कि काम करने के बावजूद जहां उन्हें एक और आधा वेतन दिया जा रहा है तो वही ऐसे चालक जो ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं उन्हें अब नौकरी से बाहर करने का अल्टीमेटम दिया गया है। संविदा चालकों का कहना है कि बहुत से चालक हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। ऐसे में वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार की रात रोडवेज संविदा चालकों ने सिविल लाइंस बस स्टेशन में प्रदर्शन कर कहा था कि कोरोना संक्रमण के बीच वह लगातार काम कर रहे हैं फिर भी रोडवेज प्रशासन उन्हें आधा वेतन ही दे रहा है। यहां विरोध करने वाले चालक रामनरेश, अनिल पांडे, राजकुमार, उमाकांत शुक्ला, अली हसन, शहीद आलम, प्रमोद कुमार तिवारी, संजय कुमार आदि ने कहा कि पहले छात्र-छात्राएं को विभिन्न जिलों में छोड़ना और उसके बाद अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आ रहे यात्रियों को प्रदेश के विभिन्न स्थानों में वह बस से छोड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अपनी जान की परवाह किए बगैर संविदा चालक अफसरों के हर आदेश का पालन कर रहे हैं। लेकिन जब तनख्वाह आई तो वह आधे ही थी । संविदा चालकों ने बताया कि बहुत से चालक हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में रह रहे हैं। इस वजह से वह अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहा है। इस बीच रोडवेज के एमडी राजशेखर ने सभी संविदा और नियमित ड्राइवर, कंडक्टर को चेताया है कि वह ड्यूटी पर आयैं,ऐसा ना होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि अगर चालक परिचालक संविदा कर्मी है तो उनकी संविदा भी समाप्त की जा सकती है। इस आदेश से संविदा कर्मियों के मन में खौफ आ गया है। इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि संविदा चालकों के आरोप बेबुनियाद हैं। लॉक डाउन लगने के बाद महीने भर तो बसों का संचालन हुआ ही नहीं। फिर भी सभी संविदा चालकों को तनख्वाह दी गई। वैसे भी नियम है कि किलोमीटर के हिसाब से ही इनका भुगतान किया जाता है। फिर भी रोडवेज प्रशासन ने सभी संविदा चालकों को वेतन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed