फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Documents of new teachers, appointment letters will be thoroughly investigated

यूपी : नए शिक्षकों के दस्तावेजों, नियुक्ति पत्र की गहनता से की जाएगी जांच

Thu, 25 Aug 2022 02:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 02:23 AM IST
सार

अपर शिक्षा निदेशक राजकीय केके गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में लिखा है कि वर्ष 2020 से लोकसेवा आयोग से सीधी भर्ती के माध्यम से प्रवक्ता और एलटी ग्रेड पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र ऑनलाइन निर्गत किए गए।

विज्ञापन
Documents of new teachers, appointment letters will be thoroughly investigated
टीचर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र और उनके शैक्षिक दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाएगी। इस बारे में अपर शिक्षा निदेशक राजकीय केके गुप्ता ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखा है। झांसी में फर्जी नियुक्ति पत्र पर पांच युवकों के ज्वाइन करने का मामला सामने आया है। ऐसे में विभाग को आशंका है कि अन्य जिलों में भी ऐसे प्रकरण हो सकते हैं।

विज्ञापन



अपर शिक्षा निदेशक राजकीय केके गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में लिखा है कि वर्ष 2020 से लोकसेवा आयोग से सीधी भर्ती के माध्यम से प्रवक्ता और एलटी ग्रेड पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र ऑनलाइन निर्गत किए गए। सबसे पहले 23 अक्तूबर 2020, द्वितीय चरण में 19 जनवरी 2021 तृतीय चरण में 12 अगस्त 2021 और चतुर्थ चरण में 6 जनवरी 2022 को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया।
विज्ञापन



ऑनलाइन नियुक्त अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण कराए जाने के बारे में सभी डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में साफ निर्देश है कि नवनियुक्त शिक्षकों की ओर से उपलब्ध कराए गए नियुक्ति पत्र का मिलान डीआईओएस अपनी लॉगिन से जरूर कर लें। साथ ही सावधानीपूर्वक दस्तावेजों की जांच के बाद 15 दिन के भीतर ज्वाइन कराएं। पत्र में साफ लिखा है कि ऑनलाइन नियुक्ति पत्र में अभ्यर्थियों को सीधे प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक को कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 झांसी में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर पांच युवकों के ज्वाइन करने का मामाला सामने आने के बाद विभाग चौकन्ना हो गया है। इसके बाद सभी डीआईओएस को 23 अक्तूबर 2020 के एलटी और प्रवक्ता पद पर ज्वाइन करने वाले सभी शिक्षकों के नियुक्ति पत्र तथा प्रमाणपत्रों की पुन: जांच के निर्देश दिए गए। नवनियुक्त शिक्षकों का विवरण 25 अगस्त तक हर हाल में ईमेल या वाहक के माध्यम से जरूर भेजने को भी कहा गया है। साथ ही भविष्य में नवनियुक्त शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण कराने से पूर्व लॉगिन से जरूर मिलान करके इसकी सूचना सभी प्रधानाचार्यों को भेजने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed