फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Document verification of candidates of CGLE 2020 from August 16

SSC : सीजीएलई 2020 के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 16 अगस्त से

Fri, 12 Aug 2022 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 10:29 PM IST
सार

ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए वैध ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जमा करना होगा। भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को शपथ पत्र के साथ सेवामुक्ति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। इस परीक्षा के लिए मध्य क्षेत्र में कुल 4841 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 

विज्ञापन
Document verification of candidates of CGLE 2020 from August 16
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल)-2020 की टियर -3 परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 16  से 30 अगस्त तक प्रयागराज में होगा। प्रवेश पत्र एसएससी की वेबसाइट www.ssc-cr.org पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन



अभ्यर्थियों को सत्यापन में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र में दी गई समय सारिणी के अनुसार रिपोर्ट करना है। अभ्यर्थियों को अपने साथ फोटोयुक्त पहचान प्रमाण जैसे आधार, डीएल, वोटर कार्ड, पैन कार्ड आदि, जन्मतिथि के लिए मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र/ मार्कशीट (स्नातक डिग्री), तीन हालिया पासपोर्ट आकार की फोटो, एससी/एसटी/ एक्स सर्विसमैन / ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीएच प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) लाना होगा।
विज्ञापन



ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए वैध ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जमा करना होगा। भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को शपथ पत्र के साथ सेवामुक्ति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। इस परीक्षा के लिए मध्य क्षेत्र में कुल 4841 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजीएल 2021 टियर 3 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी 

 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल)- 2021 की टियर-3 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। लेकिन अभी तक टियर-2 का परिणाम जारी नहीं हो सका है। मध्यक्षेत्र में यह परीक्षा 21 अगस्त को यूपी और बिहार के विभिन्न जिलों में बनाए गए केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।  टियर थ्री परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंटस की जांच की जाएगी। 


एसएससी की सीजीएल-2021 टियर-वन परीक्षा का परिणाम चार जुलाई 2022 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में  देश भर से कुल 1,25,426 और मध्यक्षेत्र के 33107 अभ्यर्थी सफल हुए थे। टियर-2 परीक्षा मध्यक्षेत्र में आठ और 10 अगस्त को 14 जिलों में 106 केंद्रों पर कराई गई थी।  केंद्र सरकार में विभिन्न विभागों में कुल 7686 पदों को भरने के लिए यह परीक्षाएं कराई जा रही हैं।


एसएससी की ओर से टियर-3 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं लेकिन अभी टियर-2 का परिणाम नहीं घोषित हुआ है। इस बारे में क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान का कहना है कि टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी टियर-3 की परीक्षा देंगे। टियर-2 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की ही टियर-3 की उत्तर पुस्तिका की जांच होगी। इससे समय की बचत होगी और भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed