फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctors will be trained to treat corona and non-corona patients

कोरोना और गैर कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए प्रशिक्षित होंगे डॉक्टर

Mon, 20 Apr 2020 11:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Doctors will be trained to treat corona and non-corona patients
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj

शहर के निजी अस्पतालों में कोरोना एवं गैर कोरोना मरीजों के उपचार के लिए निजी चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाई है। एक-दो दिनों में यह प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। शुरूआत में बड़े हॉस्पिटल जहां न्यूनतम 50 बेड की सुविधा उपलब्ध है। वहां पर चिकित्सकों और उनके पैरामेडिक स्टॉफ  को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन


आयुष्मान योजना के नोडल ऑफिसर डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से इस काम की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। दो दिन पहले केजीएमयू में इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई है। अब वे यहां के निजी चिकित्सालयों में जाकर डॉक्टर और वहां के पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे। खासकर प्रसूताओं, हृदय रोगियों, मतिष्क रोगियों को कैसे देखा जाए, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे कि अगर निजी अस्पतालों में अगर कोरोना को काई मरीज आ जाए तो उसका ट्रीटमेंट कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन


उसे किस दशा में रखा जाएगा, इन सब के बारे में जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय सरकार की ओर से इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। उसी के क्रम में निजी अस्पतालों को प्रशिक्षित किया जाना है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 21 हॉस्पिटलों को लिया जाएगा। ये सभी 50 बेड से अधिक होंगे। एक-दो दिनों में यह काम शुरू कर दिया जाएगा। धीरे-धीरे आयुष्मान से जुड़े सभी अस्पतालों के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed