{"_id":"5886620d4f1c1bbd7ecf480e","slug":"doctor-strike-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स, व्यापारियों का प्रदर्शन जारी, प्रशासन के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स, व्यापारियों का प्रदर्शन जारी, प्रशासन के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ.एके बंसल की हत्या के 12 दिन बीत जाने के बाद भी जिला एवं पुलिस प्रशासन के हाथ खाली हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी तो दूर, पुलिस अब तक उनका सुराग भी नहीं लग सका है। वैसे पुलिस रोज ही यह दावा कर रही है कि हत्याकांड की जांच तेजी से चल रही और जल्द ही खुलासा होगा। हालांकि यह तेजी कहां है, समझ के परे है। इस बीच हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज डॉक्टरों और व्यापारियों ने सोमवार को काला झंडा लेकर काला दिवस मनाया। बड़ी संख्या में जुटे डॉक्टर एवं व्यापारियों ने पदयात्रा भी निकाली।
सिटीजन फोरम एवं प्रयाग व्यापार मंडल के तत्वावधान में डॉक्टर एवं व्यापारियों ने बालसन चौराहा पर काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया। निर्णय लिया गया कि जल्द ही जनपद के डॉक्टर और व्यापारी एकजुट होकर सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर चौराहा से पत्थर गिरजाघर तक मानव श्रृखंला बनाएंगे। इस दौरान सभी चौराहों को बंद कर सुरक्षा की मांग की जाएगी। प्रदर्शन में डॉ.आलोक मिश्रा, डॉ.सुशील सिन्हा, डॉ.त्रिभुवन सिंह, डॉ.राज किशोर अग्रवाल, डॉ.राज बवेजा, डॉ.प्रवीन कपूर, डॉ.डीएन शुक्ला, व्यापारी राना चावला, विजय अरोरा, शिव शंकर सिंह, एमएच अहमद खान, अशोक सिंह, प्रेम जीत सिंह, रोहित सिंह, निखिल मलंग, तरंग अग्रवाल, लालू मित्तल, नीरज गुप्ता, रमेश केसरवानी, आदि मौजूद थे।