फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctor Make Money But Keep Poor Care Of Patients: Ram Naik

डॉक्टर पैसे कमाएं लेकिन रखें गरीब मरीजों का ध्यान: राम नाईक

Sat, 17 Feb 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Doctor Make Money But Keep Poor Care Of Patients: Ram Naik
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि गंभीर स्थिति में अस्पताल जाने वाले को डॉक्टर देवदूत जैसे लगते हैं। ऐसे में संवेदनशील कार्य करने वाले डॉक्टर मरीजों का सेवा भाव से बेहतर इलाज करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पैसे कमाएं लेकिन गरीब मरीजों की आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। इलाज के दौरान दवा से ज्यादा 50 फीसदी डॉक्टर का व्यवहार कारगर होता है। डॉक्टर की मुस्कान मरीज की पीड़ा कम कर देती है।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास सभागार में उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के संयोजकत्व में आयोजित तीन दिनी सम्मेलन ऑर्थोकॉन-18 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यपाल ने दीप जलाकर ऑर्थोकॉन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहाकि इस तरह के आयोजन विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले डॉक्टरों के ज्ञान और कुशलता को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह सूबा सभी दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए इस मौके पर देश-विदेश से यहां आए चिकित्सक अपने अनुभव साझा करेंगे तो निश्चित तौर पर उपचार की नई विधियों से परिचित होंगे। राज्यपाल ने कहा कि नई दवाओं के साथ इलाज की नई विधियां ईजाद हो रही हैं, ऐसे में विषम परिस्थितियों में मरीजों का इलाज करने की चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के आंकड़े चिंतनीय हैं। हमें हादसों में डॉक्टरों की कुशलता से बचने वालों पर भी ध्यान देना होगा। यह डॉक्टरों का समर्पण है, जिसमें सेवा का महत्व है। इससे पुण्य मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञों की उपयोगिता है। डॉक्टरों को उपचार के दौरान मरीज की आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना होगा।
राज्यपाल ने आर्थोकॉन पर जारी विशेष डाक कवर का विमोचन किया। पीएमजी एमयू अब्दाली ने उन्हें डाक कवर भेंट किया। उन्होंने ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की स्मारिका और डॉ. पीयूष मिश्रा की कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया। मेडिकल छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इससे पहले आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. केडी त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अमित रस्तोगी, डॉ. आशीष कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इलाहाबाद ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि यह संगम नगरी ऐसी है, जहां देश-दुनिया से लोग आते हैं। ऐसे में दुनियाभर से आए अतिथियों को विश्व प्रसिद्ध संगम क्षेत्र का भ्रमण जरूर कराएं। इससे अच्छा वातावरण बनेगा और अच्छे विचारों का लाभ मिलेगा। डॉक्टर अधिक संवेदनशीलता से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो इस नगरी में रहते हैं वे अपना व्यवसाय नहीं समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed