फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   do't waste your daily life without praying god: Adgadanand

प्रभु नाम के बिना व्यर्थ न गंवाएं श्वांस:अड़गड़ानद

Wed, 27 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
do't waste your daily life without praying god: Adgadanand
do't waste your daily life without praying god: Adgadanand - फोटो : CITY DESK
शृंगवेरपुर आश्रम में संत ने भजन के जरिए भव बंधन से मुक्त होने के बताए उपाय
विज्ञापन

प्रयागराज। शक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम के संत स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने मंगलवार को कहा कि बिना भजन के कल्याण संभव नहीं है। भजन बिना भक्ति के नहीं हो सकता। नाम जप ही भगवान का भजन है। ऐसे में हर मानव को दिन रात नाम जप करना चाहिए। कोशिश हो कि हृदय से नाम जप का तार कभी टूटने ना पाए। भक्तों को यह संदेश उन्होंने शृंगवेरपुर आश्रम में दिया।

संत ने कहा कि यह श्वांस जो व्यर्थ चली जा रही है, उसे यूं ही गंवाना नहीं चाहिए। यह श्वांस बिना नाम जप के जाने ना पाए। इस दौरान उन्होंने भजन की पंक्ति- टूटे न तार भजन कर... की व्याख्या की। स्वामी अड़गड़ानंद ने कहा कि नाम जप के बिना आवागमन के बंधन से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। इसके लिए परमात्मा के नाम ‘ऊं’ अथवा ‘राम’ नाम का जाप करना चाहिए। साथ ही सत्संग के लिए तत्वदर्शी सद्गुरु का सानिध्य अपनाना चाहिए। सत्संग के अंत संत ने भगवत पथ की संपूर्ण साधन पद्धति समझने के लिए यथार्थ गीता का अनुसरण करने की सीख दी। बताया कि प्रत्येक प्राणी को यथार्थ गीता का तीन -चार बार वाचन अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर अकेलानंद महाराज, संतोष महाराज, भावानंद, लाले महाराज, कौशल महाराज, शोहम महाराज, कुंवर महाराज, जयप्रकाश महाराज, ज्ञानी महाराज, जयश्री महाराज, आशीष महाराज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed