फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   do not take the entrance without affiliation of school from cbse

सीबीएसई ने किया अलर्ट- कई स्कूल कर रहे गुमराह, सावधानी से लें दाखिला

Thu, 12 Mar 2020 07:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो प्रयागराज ब्यूरो, अमर उजाला
प्रयागराज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 07:51 PM IST
सार

स्कूलों में इन दिनों भर्तियों का दौर चल रहा है। ऐसे में कई स्कूल गलत होर्डिंग लगाकर स्कूल अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं। इसी को लेकर सीबीएसई ने सावधानी बरतने को कहा है। 

विज्ञापन
do not take the entrance without affiliation of school from cbse
सीबीएसई बोर्ड

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में प्रवेश ले रहे बच्चों के अभिभावकों को सलाह दी है कि वह विद्यालय की संबद्धता देखकर ही प्रवेश लें। सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रवेश लेने से पहले विद्यालय के बारे में अवश्य जांच कर लें। गलत होर्डिंग लगाकर स्कूल अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं। सीबीएसई ने अभिभावकों से इस प्रकार की चालबाजी से बचने की सलाह दी है। सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर स्कूल के स्टेट्स को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


गुमराह कर रहे हैं कई स्कूल

सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा है कि ऐसा देखने में आया है कि कुछ गैर मान्यता प्राप्त स्कूल जिनकी एप्लीकेशन अभी प्रक्रिया में है या बोर्ड की ओर से नामंजूर की जा चुकी है, वह भी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त लिखकर गुमराह कर रहे हैं। सीबीएसई के पास मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूल शहर में बडे़-बड़े होर्डिंग से गलत सूचना दे रहे हैं। ऐसे स्कूल अपने होर्डिंग में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त, सीबीएसई पैटर्न, जल्द सीबीएसई से मान्यता मिलने वाली है, सीबीएसई के मानक के अनुरूप जैसे वाक्य लिखते हैं। सीबीएसई ने कहा है कि अभिभावक इससे कतई भ्रमित न हों। सीबीएसई नियमों के मुताबिक ऐसे स्कूल किसी भी तरह की बोर्ड परीक्षा नहीं करा सकते हैं। 
विज्ञापन


सीबीएसई की वेबसाइट चेक कर लें

सीबीएसई की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्कूल बच्चों और अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए बोर्ड के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अभिभावकों से कहा गया है कि यदि आप अपने बच्चे का एडमिशन कराने जा रहे हैं तो सीबीएसई की वेबसाइट चेक कर लें कि स्कूल मान्यता प्राप्त है कि नहीं। मान्यता नहीं होने के बाद भी गलत होर्डिंग से बड़ी संख्या में स्कूल अभिभावकों को भ्रमित कर रहे हैं। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कराने जा रहे हैं, वो ऐसे स्कूलों से सचेत रहें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed