फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM panchayat election schedule released

डीएम ने जारी किया पंचायत चुनाव का कार्यक्रम

Wed, 23 Sep 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद डीएम संजय कुमार ने मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिल पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी कार्यक्रम की सूचना प्रदर्शित कर दी गई है।
विज्ञापन


डीएम की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के चुनाव में मेजा, उरुवा, कोरांव, मांडा, करछना ब्लॉक को शामिल किया गया है। इन ब्लॉकों में 28 एवं 29 सितंबर को नामांकन, 30 सितंबर एवं पहली अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, तीन अक्तूबर को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन और नौ अक्तूबर को मतदान होगा। इसी तरह जसरा, कौड़िहार, कौंधियारा, चाका, शंकरगढ़ ब्लॉक में दूसरे चरण के चुनाव के तहत एक से तीन अक्तूबर तक नामांकन, चार एवं पांच अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, छह अक्तूबर को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन और 13 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


तीसरे चरण के तहत बहरिया, मऊआइमा, फूलपुर, सोरांव, होलागढ़ ब्लॉक में छह एवं सात अक्तूबर को नामांकन, आठ एवं नौ अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 10 अक्तूबर को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन और 17 अक्तूबर को मतदान होगा जबकि चौथे चरण के तहत बहादुरपुर, धनूपुर, हंडिया, प्रतापपुर एवं सैदाबाद ब्लॉक में नौ एवं 10 अक्तूबर को नामांकन, 14 एवं 15 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 16 अक्तूबर को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन और 29 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ब्लॉकों में जिला पंचातय सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पड़ने वाले वोटों की गिनती पहली नवंबर को सुबह आठ बजे से होगी। वहीं, नामांकन सुबह आठ से शाम चार बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक, नाम वापसी सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक, प्रतीक आवंटन अपराह्न तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक और मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed