फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM autopsy House memorandum handed

जिलाधिकारी को पोस्टमार्टम हाउस में सौंपा ज्ञापन

Mon, 15 Jun 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
DM autopsy House memorandum handed
इलाहाबाद। यमुनापार के घूरपुर इलाके में मोहद्दीपुर गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में दीपक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। उनकी मांग थी कि जब तक डीएम मौके पर आकर उनसे ज्ञापन नहीं लेते हैं, तब शव का अंतिम संस्कार करने नहीं ले जाएंगे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के पहुंचने के बाद परिजनों ने ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच, दीपक के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिवार के जान माल की सुरक्षा की मांग की। डीएम के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर पुराने गांव औद्योगिक क्षेत्र के वेलवट गांव पहुंचे।
विज्ञापन

दीपक का शव गांव पहुंचा तो एक बार फिर घर का माहौल गमगीन हो गया।

घरवाले शव से लिपट कर रोने लगे। मां शोभा देवी तो इकलौते जवान बेटे का शव देखकर अचेत हो गईं। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ एसपी यमुनापार आशुतोष मौजूद रहे। शाम को परिजनों ने दीपक के शव का टिकुरी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इससे पहले दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। साथ गले और सिर में राड की चोट थी। पोस्टमार्टम हाउस में वेलवट निवासी दादा चंद्रेश मोहन द्विवेदी समेत तमाम रिश्तेदार और नेता मौजूद रहे। बवाल की आशंका से पुलिस और एसडीएम करछना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यमुनापार के मोहद्दीपुर गांव में शुक्रवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या के बाद आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोग दीपक को घर के सामने से उठा ले गए थे। भीड़ ने राहुल और आशु की हत्या के बाद आरोपियों के घर में आग लगा दी थी। पुलिस के पहुंचने के बाद अंदर फंसे आरोपियों और उनके परिजनों को पुलिस ने बाहर निकाला, लेकिन घटना के बाद से ही राहुल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो आशंका थी कि दीपक दहशत में भाग निकला है, लेकिन उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंकने की चर्चा के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो शाम को घटनास्थल से कुछ दूर खेत में एक  बोरी में दीपक का शव बरामद हुआ था। दीपक का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया था। रात में दीपक की मां शोभा की तहरीर पर इंद्रजीत, भैयन उर्फ रामधीरज, मनोज, इंद्रजीत, गुलाब चंद्र, गोलहर, लाला, विक्की, धर्मवीर, अंकुर, जगनारायण, विवेक, विकास समेत 14 लोगों के खिलाफ नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ हत्या, अपहरण समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कि या गया है। वहीं दीपक की लाश मिलने के बाद दूसरे पक्ष के घर के लोग भी फरार हैं। घर में केवल महिलाएं और बच्चे ही हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed