{"_id":"6392172b8eb7a25818094ec5","slug":"dm-angry-over-the-mess-in-cleanliness-instructions-to-cut-vendor-s-bill-by-five-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन अस्पताल : साफ-सफाई में गड़बड़ी पर डीएम नाराज, वेंडर के बिल में पांच फीसदी कटौती के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन अस्पताल : साफ-सफाई में गड़बड़ी पर डीएम नाराज, वेंडर के बिल में पांच फीसदी कटौती के निर्देश
Thu, 08 Dec 2022 10:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:26 PM IST
सार
एसआरएन अस्पताल में बुधवार को फर्श पर मरीज के पड़े रहने और आवारा कुत्तों के चारों तरफ मंडराने का मामले समाने आने के बाद डीएम संजय कुमार खत्री ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम संजय खत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसआरएन अस्पताल में बुधवार को फर्श पर मरीज के पड़े रहने और आवारा कुत्तों के चारों तरफ मंडराने का मामले समाने आने के बाद डीएम संजय कुमार खत्री ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर में जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से जानकारी ली और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक न मिलने पर वेंडर के बिल से पांच प्रतिशत की कटौती किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों की संख्या की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने भर्ती और डिस्चार्ज की प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने के निर्देश दिए। रजिस्टर अपडेट न मिलने पर फार्मासिस्ट मदन मोहन से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और वेंडर के बिल से पांच प्रतिशत की कटौती के निर्देश दिए। डीएम ने चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को मरीजों से अच्छा व्यवहार करने तथा उनकी अच्छी तरह से देखभाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने चिकित्सालय में खाली स्थान पर कर्मचारियों के लिए पार्किंग स्टैंड बनाए जाने को कहा है तथा परिसर में हो रहे निर्माण की टीम बनाकर जांच करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ डॉ. नानक सरन, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन