फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diwali train schedule

पर्व मनाने के बाद अब लौटने का सिरदर्द, सुविधा में तीन गुना ज्यादा किराया

Sun, 27 Oct 2019 08:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Diwali train schedule
Diwali train schedule - फोटो : CITY DESK
दिवाली बाद आसान नहीं है वापसी की राह, सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
विज्ञापन

सुविधा स्पेशल ट्रेन में बर्थ है खाली, लेकिन दिल्ली के लिए स्लीपर का किराया हे 1305 रुपये
प्रयागराज। दिवाली मनाने के तमाम स्थानों से हजारों लोग किसी तरह से प्रयागराज तो पहुंच गए लेकिन उनके सामने अब वापस अपने गंतव्य तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली बाद इलाहाबाद जंक्शन से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा हो गई है। कुछ ट्रेनों में नो रूम भी है। स्पेशल ट्रेनों की भी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। अधिकांश स्पेशल ट्रेनें फुल हो गई है। रेलवे ने इलाहाबाद से आनंद विहार टर्मिनल के लिए सुविधा ट्रेन चलाई है, लेकिन सामान्य ट्रेनों के मुकाबले इसका किराया तीन गुना होने की वजह से लोग इसमें अपना रिजर्वेशन करवाने से बच रहे हैं। क्योंकि स्लीपर श्रेणी में जहां प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली का किराया जहां 395 रुपये है तो वहीं सुविधा स्पेशल से इलाहाबाद से आनंद विहार का किराया 1305 रुपये लिया जा रहा है।
भैयादूज पर प्रयागराज एक्स. में प्रतीक्षा सूची 500 के पार
दिवाली मनाने के अपने गंतव्य तक जाने वाले लोगों के वापसी का क्रम सोमवार 28 अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगा। हालांकि ट्रेनों में सर्वाधिक भीड़ भैया दूज के दिन 29 अक्तूबर को ही उमड़ने की उम्मीद है। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो 28 अक्तूबर को इसके स्लीपर में 271, 29 को 501 एवं 30 को प्रतीक्षा सूची 380 तक पहुंच गई है। इन तिथियों में प्रयागराज के थर्ड एसी में क्रमश: 102, 225 एवं 116 तक प्रतीक्षा सूची हो गई है। इलाहाबाद जंक्शन से जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 28, 29 एवं 30 अक्तूबर को प्रतीक्षा सूची क्रमश: 243, 260 एवं 218 है। वीआईपी ट्रेन वंदे भारत में 29 एवं 30 को चेयर कार में प्रतीक्षा सूची 301 एवं 256 तक पहुंच गई है। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र मेल की सभी श्रेणी में नो रूम, रीवा के स्लीपर में 29 एवं 30 को नो रूम हो गया है। दिल्ली रूट की अन्य प्रमुख ट्रेन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, शिवगंगा, कालका मेल आदि ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची के साथ दिवाली बाद नो रूम हो गया है।
विज्ञापन

मुंबई और दक्षिण भारत की ट्रेनों में भी राह नहीं आसान
दिवाली बाद मुंबई और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में अगले कई दिन तक कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। यही स्थिति पुणे जाने वाली ज्ञानगंगा, चेन्नई जाने वाली गंगा कावेरी, रामेश्वरम एक्सप्रेस और बंगलूरू जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस की भी है। केरल के एर्नाकुलम जाने वाली पटना-एर्नाकुलम में भी कई तिथियों में नो रूम है। इलाहाबाद-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी अगले कई दिनों तक फुल है। 28 अक्तूबर को मेरठ जाने वाली संगम और नौचंदी के स्लीपर में भले ही बर्थ उपलब्ध हो लेकिन 29 एवं 30 अक्तूबर को इन दोनों ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है। इलाहाबाद-जयपुर के स्लीपर में 28 को 191, 29 को 194 एवं 30 को प्रतीक्षा सूची 191 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया ज्यादा होने से सुविधा स्पेशल से बच रहे लोग
दिवाली के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस बार तमाम स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया है, लेकिन कुछ स्पेशल ट्रेनें जहां फुल हो गई है तो वहीं सुविधा स्पेशल जैसी ट्रेनों में अब भी पर्व के बाद ढेरों बर्थ खाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें रूटीन ट्रेनों के मुकाबले किराया तीन गुना है। इसी वजह से 30 अक्तूबर को जहां प्रयागराज के थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 106 है तो वहीं सुविधा स्पेशल में 178 बर्थ खाली है। प्रयागराज से थर्ड एसी से दिल्ली का किराया 990 रुपये है वहीं सुविधा स्पेशल का किराया 2500 रुपये है। इस बीच जिन लोगों को सोमवार को वापसी करनी है उसमें से अधिकांश लोगों ने रविवार की सुबह ट्रेनों के तत्काल टिकट की बुकिंग करवानी चाही। हालांकि अधिकांश के हाथ निराशा ही आई। क्योंकि महज पांच मिनट में ही प्रयागराज, दिल्ली हमसफर आदि ट्रेनों के तत्काल कोटे की सीट भर गई।
दिवाली बाद प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी का हाल
ट्रेन नंबर एवं नाम 28 अक्तूबर 29 अक्तूबर 30 अक्तूबर
12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 271 501 380
12428 रीवा एक्सप्रेस 102 नो रूम नो रूम
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 79 नो रूम 93
12559 शिवगंगा एक्सप्रेस नो रूम नो रूम नो रूम
14055 ब्रह्मपुत्र मेल नो रूम नो रूम 464
22435 वंदे भारत ---- 301 256
11072 कामायनी एक्स. 60 92 88
12295 संघमित्रा एक्स. नो रूम नो रूम नो रूम
12403 इलाहाबाद-जयपुर 191 194 191
14512 नौचंदी एक्सप्रेस उपलब्ध 128 68

Diwali train schedule

Diwali train schedule- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed