फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   diwali jua special news

शहर भर में सजी फड़, हर दांव पर हजारों के वारे-न्यारे

Sun, 27 Oct 2019 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
diwali jua special news
diwali jua special news
शहर में दारागंज, कैंट, धूमनगंज में पकड़े गए दर्जनों जुआरी
विज्ञापन

लगातार चलने वाले बदनाम अड्डों पर नहीं हुई कार्रवाई
प्रयागराज। दीपावली के मौके पर शहर भर में फड़ सजी। जुआरियों ने हर दांव पर हजारों-लाखों के वारे न्यारे किए। इस दौरान कई जगहों पर दर्जनों जुआरी पकड़े भी गए लेकिन खास बात यह रही कि नई फड़ पर जहां पुलिस शिकंजा कसते दिखी। हालांकि लगातार चलने वाले अड्डों पर कार्रवाई बचती रही।
शहर में दारागंज, खुल्दाबाद, धूमनगंज, कैंट में जुआरियों को पकड़ा गया। दारागंज में पूरा पड़ाईन से 1.89 लाख रुपयो संग नौ तो मोरी गेट के पास 38 हजार रुपयों संग चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। इसी तरह खुल्दाबाद के गोविंदनगर कॉलेानी में चार लोगों को दबोचा गया। कर्नलगंज में माधुरी भवन के पीछे स्थित गली से चार लोगों को नगदी समेत गिरफ्तार किया गया। कैंट में भी पांच लोगों को पकड़कर 19 हजार रुपये बरामद किए गए। हालांकि सूत्रों की मानें तो पुलिस की कार्रवाई महज कुछ ही स्थानों पर रही। दरअसल पुलिस दबिश देने उन्हीं जगहों पर पहुंची जहां जुआ नई जगहों पर खेला जा रहा था। जुए के पुराने व बदनाम अड्डों पर पुलिस कार्रवाई करने नहीं पहुंची। जबकि यहां महज त्योहार ही नहीं बल्कि साल भर जुए की फड़ सजती है। साथ ही इन अड्डेां पर एक-एक दांव पर लाखों की बाजी लगती है। फाफामऊ में गद्दोपुर, शिवकुटी में नया पुरवा, धूमनगंज के इस्माइलगंज, दारागंज में वेणीमाधव मंदिर, अतरसुइया में दरियाबाद आदि पुराने व बदनाम अड्डों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सूत्रों की मानें तो मोटी कमाई के चलते ही पुलिस ने इन अड्डों की ओर रुख नहीं किया।
विज्ञापन

होटलों व हुक्काबारों में भी लगे दांव
उधर शहर के कुछ होटलों व हुक्काबारों में भी जुए की फड़ सजी। शौकीनों को संचालकों ने जगह के साथ ही खाने-पीने का सामान व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं जिससे इन जगहोें पर भी जुआरियों का जमावड़ा लगा रहा। सिविल लाइंस में स्थित कुछ हुक्काबारों में जुआरियों का जमघट देखा गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि कई किशोर भी बेरोकटोक दांव लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed