फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diwali 2020: Amrit Siddhi Yoga on Diwali six days from today

diwali 2020 : दीवाली पर आज से छह दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग

Mon, 09 Nov 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020: Amrit Siddhi Yoga on Diwali six days from today
दिवाली - फोटो : Pixabay

इस बार कोविड-19 के संक्रमण काल में आने वाली दिवाली पर हर कार्य में सिद्धि और सफलता मिलने के संयोग बन रहे हैं। सोमवार से ग्रहों की दशा अनुकूल रहने से पूरे छह दिन तक सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि के योग हैं। ऐसे में इस दिवाली पर आपकी हर मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। समृद्धि और सौभाग्य का संचार करने वाले इस योग की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में पंच दीप महोत्सव भी धन तेरस से आरंभ हो जाएगा।

विज्ञापन


17 वर्ष बाद इस दिवाली पर छह दिन पहले से ही सर्वार्थ सिद्धि योग लग गया है। सिद्धि प्रदायी यह योग अब 14 नवंबर यानी दिवाली तक बना रहेगा। ज्योतिर्विद मां योगेश्वरी नंदिनी के मुताबिक वर्ष 2003 में दिवाली से पहले सर्वार्थ सिद्धि योग बना था। इससे बाद दोबारा कोरोना वायरस रूपी इस आपदा काल में यह दुर्लभ योग बना है।

विज्ञापन

Diwali 2020: Amrit Siddhi Yoga on Diwali six days from today
दीपावली - फोटो : Social media

ऐसे में थोड़े से उपायों से लोग इस दिवाली पर अपने जीवन को वैभवशाली और समृद्धशाली बना सकते हैं। ताकि पूरा वर्ष बाधा रहित और सुखमय बना रहे। वह बताती हैं कि सकारात्मक ऊर्जा से भरे इस योग में किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। खासतौर से भूमि, भवन, वाहन की खरीद के साथ ही न उद्यम का श्रीगणेश भी इस योग में सफलता देने वाला होगा।  

Diwali 2020: Amrit Siddhi Yoga on Diwali six days from today
दिवाली
इस योग में नए कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त में करने से सफलता निश्चित मिलती है। इसी तरह ज्योतिषाचार्य पं ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक वर्षों बाद अमावस्या से छह दिन पहले से ही सर्वार्थसिद्धि योग इस दिवाली के पंच पर्व पर चार चांद लगाएगा। धन तेरस के दिन सर्वार्थ सिद्धि के साथ कुंभ योग की जुगलबंदी खास होगी। इसी तरह 13 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि और अमृतसिद्धि के साथ प्रीति योग फिर  14 को दिवाली पर भी सर्वसिद्धि के साथ आयुष्मान और फिर शोभन योग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed