फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Divyang, who was praised by PM Modi was pushed off the roadways bus

प्रयागराज : जिसे पीएम मोदी ने सराहा, उस दिव्यांग को रोडवेज बस से धक्का देकर गिराया

Wed, 22 Feb 2023 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 10:00 PM IST
सार

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में 29 फरवरी 2020 को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में जिस दृष्टिबाधित दिव्यांग शख्स ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली थी, वही युवक बुधवार को रोडवेज के एक कंडक्टर के दुर्व्यवहार का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Divyang, who was praised by PM Modi was pushed off the roadways bus
Prayagraj News : पीएम के हाथों स्मार्टफोन प्राप्त करता दृष्टि बधित विवेकमणि त्रिपाठी। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में 29 फरवरी 2020 को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में जिस दृष्टिबाधित दिव्यांग शख्स ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली थी, वही युवक बुधवार को रोडवेज के एक कंडक्टर के दुर्व्यवहार का शिकार हो गया। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर विवेकमणि ने बस में दिव्यांग की सीट की मांग की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया।

विज्ञापन


इस मामले की विवेक ने एआरएम से लिखित शिकायत भी की है। दरअसल लालगोपालगंज निवासी विवेकमणि त्रिपाठी बुधवार सुबह सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे। वहां वह प्रयाग डिपो की बस (यूपी 70 ईटी 9561) में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने कंडक्टर से दिव्यांग सीट की मांग की। विवेक का आरोप है कि सीट मांगने पर कंडक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की और धक्का देकर बस से बाहर कर दिया।

विज्ञापन

Divyang, who was praised by PM Modi was pushed off the roadways bus
Prayagraj News : विवेकमणि ने घटना की शिकायत अफसरों से की। - फोटो : अमर उजाला।

अफसरों से की शिकायत
धक्का देने से सड़क पर गिरे विवेक को कुछ लोगो ने सहारा देकर उठाया। चोटिल हुए विवेक ने इस घटना की जानकारी रोडवेज के अफसरों को दी है। विवेक से एआरएम प्रयाग को लिखे शिकायती पत्र में भी इसका उल्लेख किया। उनके अनुसार उन्हें काफी चोट भी आई। पत्र में कंडक्टर का नाम शिव शंकर यादव बताया है। साथ ही विवेक ने कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

किसी भी तरह का अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं है। इस मामले की जांच एआरएम प्रयागराज को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। - एमके त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed