फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District was once the country's chief justice

डिस्ट्रिक्ट बार ने दिया देश को मुख्य न्यायाधीश

Sat, 10 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
District was once the country's chief justice
 जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद ने देश को नामी गिरामी वकील ही नहीं दर्जनों न्यायधीशों सहित मुख्य न्यायाधीश भी दिया है। शताब्दी समारोह मना रहे संघ के पास गर्व करने लायक बहुत कुछ है। 1914 में स्थापित संघ के सदस्यों ने न्याय जगत में झंडे गाड़ने सहित आजादी के आंदोलन की कमान भी संभाली है। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केएन सिंह ने वकालत की शुरुआत जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य के रूप में की थी। इसी तरह पं मोतीलाल नेहरू,  पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पं कन्हैयालाल मिश्र, विमलचंद्र तिवारी जैसे धुरंधर वकील, पूर्व न्यायमूर्तिगण गिरिधर मालवीय, एनएल गांगुली, अंशुमान सिंह, डीएस सिन्हा, पालोक बसु, जनार्दन सहाय, सीएसपी सिंह,  एपी सिंह के अतिरिक्त राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी आदि जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपाल स्वरूप पाठक ने देश के उपराष्ट्रपति का पद भी संभाला। उन्होंने अपना बंगला बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को दान कर दिया जिसमें आज भी कौंसिल का कार्यालय है। संघ से जुड़कर वकालत की शुरुआत करने वाले एनडी ओझा भी सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद तक पहुंचे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व सॉलीसिटर जनरल ऑफ इंडिया एडी गिरी, पूर्व एटार्नी जनरल मिलन बनर्जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय, जनेश्वर मिश्र, आयकर मामलों के धुरंधर वकील भरतजी अग्रवाल भी संघ के सदस्य रहे।
विज्ञापन


शताब्दी वर्ष पर अधिवक्ता संघ भवन नए रूप में सजा संवरा है। हालांकि इसके बाहरी स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। लाइब्रेरी हॉल  आधुनिक रूप में वातानुकूलित हुआ है। संघ के मंत्री देवेंद्र मिश्र नगरहा के मुताबिक अध्यक्ष और मंत्री के नए कक्षों सहित कार्यकारिणी की बैठकों के लिए नया वातानुकूलित हॉल बनाया गया है। संघ के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनी शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत शनिवार को होगी। प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के अतिरिक्त हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डा.डीवाई चंद्रचूड भी समारोह में शामिल होंगे। समारोह की तैयारी में अधिवक्ता संघ के साथ न्यायिक अधिकारी भी पूरी शिद्दत से जुटे हैं। जिला जज डीएस त्रिपाठी स्वयं सभी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed