फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District Advocates Association election bugle

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का बजा बिगुल

Sat, 14 Mar 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
District Advocates Association election bugle
District Advocates Association election bugle
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्यक्रम की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। अब मतदान 22 अप्रैल को होगा। इससे पहले मतदान की तारीख 30 मार्च घोषित की गई थी। एल्डर कमेटी ने संघ के सदस्यों को सदस्यता शुल्क जमा करने का अवसर देते हुए 17 मार्च तक की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ की एल्डर कमेटी और चुनाव अधिकारी की संयुक्त बैठक बृहस्पतिवार को हुई थी। जिसमें एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र देव पांडेय, सदस्य उमाशंकर तिवारी, कृष्ण बिहारी तिवारी, धारा सिंह, अखिलेश झा और चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडेय उपस्थित हुए थे। बैठक में संघ के चुनाव कार्यक्रम की घोषण की गई। जिसके अनुसार संघ के सदस्य 17 मार्च तक अपना सदस्यता शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

20 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन, 21 से 23 तक मतदाता सूची में आपत्तियों का निस्तारण और 25 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 26 और 27 मार्च को नामांकन पत्रों की बिक्री, 30 मार्च से एक अप्रैल तक नामांकन, दो और तीन अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, चार अप्रैल को नाम वापसी, सात अप्रैल को वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 20 अप्रैल को दक्षता भाषण, 22अप्रैल को मतदान और 23 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय पर होगा चुनाव:एल्डर कमेटी
एल्डर कमेटी ने कहा है कि चुनाव 22 अप्रैल को तय समय पर होगा। संघ की नियमावली के अनुसार एल्डर कमेटी का गठन हुआ है और इसमें कोई विवाद नहीं है। कमेटी के चेयरमैन का कहना है एल्डर कमेटी के एक मार्च से अस्तित्व में आने के बाद निवर्तमान कार्यकारिणी के सारे अधिकार एल्डर कमेटी में समाहित हो चुके हैं। निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा की गई कोई भी बैठक और प्रस्ताव असंवैधानिक माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed