फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Discussion of registration of case against APO of DRM office

डीआरएम ऑफिस के एपीओ के खिलाफ केस दर्ज होने की चर्चा 

Sun, 04 Jul 2021 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jul 2021 11:34 PM IST
सार

  • दो जुलाई को  सीबीआई छापे के दौरान आरोपी एपीओ के घर से मिले हैं कुछ अहम दस्तावेज 

विज्ञापन
Discussion of registration of case against APO of DRM office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मंडल रेल प्रबंधक ( डीआरएम) कार्यालय में दो रोज पड़े सीबीआई छापे के बाद अब चर्चा इस बात की है कि सीबीआई ने सहायक कार्मिक अधिकारी ( एपीओ) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि डीआरएम ऑफिस के वरिष्ठ अफसरों ने सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मुकदमें पर अनिभज्ञिता जताई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दो जुलाई को कार्मिक विभाग में पड़े छापे के दौरान सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है। उसी आधार पर आरोपी एपीओ के खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


दरअसल डीआरएमऑफिस के कार्मिकविभाग में तैनात  एपीओ लवकुशकी आईडी से जुलाई 2019 में 1.45 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ, जबकि उसकी आईडी से तब नियमानुसार 45 लाख रुपयेही लोको पॉयलटों की सैलरी केलिए ट्रांजेक्शन होने चाहिए थे। इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो इसकी जानकारी सीबीआई तक पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई यहां जांच के लिए पहुंची। इस पूरे प्रकरण के बाद से एपीओ लवकुश से सभी महत्वपूर्ण काम ले लिए गए। तकरीबन दो माह पूर्व भी सीबीआई की टीम एक बार फिर प्रयागराज पहुंची। यहां एपीओ की घर में हुई तलाशी के दौरान सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा भी इस प्रकरण पर पहले ही कह चुके हैं कि अगर एपीओ पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed