फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disco accused arrested on gun, cartridge and cartridge recovered

तमंचे पर डिस्को का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Sat, 08 May 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 May 2021 10:29 PM IST
सार

  • मेजा में पंचायत चुनाव की मतगणना के दिन हुई थी घटना, वीडियो वायरल होने पर मचा था हडकंप 

विज्ञापन
Disco accused arrested on gun, cartridge and cartridge recovered
arrest - फोटो : istock

विस्तार

मेजा में पंचायत चुनाव की मतगणना के दिन हुई थी घटना, वीडियो वायरल होने पर मचा था हडकंप 
विज्ञापन

प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के परवा गांव में तमंचे पर डिस्को का आरोपी अमित कुमार उर्फ सोनू शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है। मामला मेजा के उरुवा ब्लॉक स्थित परवा गांव का है। यहां मतगणना के बाद हुई घटना का वीडियो तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हडक़ंप मच गया था। वीडियो में एक युवक अवैध असलहे से फायरिंग करता नजर आ रहा था और कुछ देर बाद यही युवक युवक डीजे की धुनों पर थिरकते भी नजर आता है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि फायरिंग करने वाला युवक परवा गांव का ही रहने वाला सोनू है। जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी वर्तमान प्रधान का समर्थक है और पूछताछ में उसने बताया था कि अपने उम्मीदवार की जीत के उत्साह में उसने तमंचे से फायरिंग की थी। 


तीन इंस्पेक्टरों समेत चार के कार्यक्षेत्र में बदलाव
जिले में तैनात तीन इंस्पेक्टरों समेत चार पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में शनिवार को बदलाव कर दिया गया। जेपी शर्मा को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज से प्रभारी निरीक्षक बहरिया, धाकेश्वर सिंह को प्रभार निरीक्षक मांडा, चंद्रभान सिंह को पुलिस लाइन से विवेचना सेल अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। इसी तरह कौशलेंद्र धर दुबे को एसआरएन चौकी में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed