फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Director General School Education inspected schools, emphasis on increasing educational quality

महानिदेशक ने किया विद्यालयों का निरीक्षण: बोले- शिक्षण गुणवत्ता आप सुधारें, कमियां हम दूर करेंगे

Fri, 25 Nov 2022 11:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 11:21 AM IST
सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद सबसे पहले सुबह लगभग सवा नौ बजे राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने हर कक्षा में जाकर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
Director General School Education inspected schools, emphasis on increasing educational quality
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद शुक्रवार को शहर में रहे। इस दौरान उन्होंने जीआईसी, जीजीआईसी और डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। स्कूलों में उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप शिक्षण की गुणवत्ता सुधारें, कमियां हम दूर करेंगे। वहीं, शिक्षा निदेशालय और माध्यमिक शिक्षा परिषद के निरीक्षण के दौरान पारदर्शी व्यवस्था पर जोर दिया। 

विज्ञापन



महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद सबसे पहले सुबह लगभग सवा नौ बजे राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने हर कक्षा में जाकर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। छात्रों से पढ़ाई के संबंध में बात की। प्रयोगशाला और खेलकक्ष का भी जायजा लिया। प्रधानाचार्य वीके सिंह से विद्यालय में होने वाली अतिरिक्त गतिविधियों के बारे जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर प्रयोगशाला के सौ नए कंप्यूटर और छात्रावास के जीर्णोद्धार की बात कही। 

विज्ञापन

इसके बाद वह जीजीआईसी पहुंचे। यहां प्रधानाचार्या डॉ. नीलम मिश्र से स्कूल में शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों की संख्या, छात्राओं की संख्या आदि की जानकारी ली। साथ ही पूछा कि छात्राओं के परिजनों से कैसे संपर्क रखा जाता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि हर कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप पर अभिभावक जुड़े हैं। इसके बाद उन्होंने 11बी कक्षा में जाकर छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं से पूछा आप क्या बनना चाहते हो। इस पर उन्होंने पूछा कोई डॉक्टर नहीं बनना चाहता? तब छात्राओं ने बताया सर यह गणित की कक्षा है। 


इसके बाद बाद महानिदेशक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। यहां हर पटल पर जाकर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने फाइलों के तत्काल निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान सचिव यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल, डीडीआर आरएन विश्वकर्मा, डीआईओएस पीएन सिंह आदि उपस्थित रहे। 

शिक्षा निदेशालय में पारदर्शी व्यवस्था पर दिया जोर 
शिक्षा निदेशालय के हर अनुभाग में गए और फाइलों के रखरखाव की व्यवस्था देखी। इसके बाद अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि विभाग में पारदर्शी व्यवस्था हो। किसी भी काम के लिए शिक्षकों को परेशान न होना पड़े। निर्धारित समय में काम का निपटारा हो। साथ ही इस बात का निर्देश दिया कि काम यहीं पर पूरा हो जाए। बेवजह लखनऊ का चक्कर न लगाना पड़े। 


केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी मिली तो डीआईओएस होंगे जिम्मेदार 
यूपी बोर्ड मुख्यालय के हर अनुभाग का निरीक्षण किया और संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जाए। यदि किसी दागी विद्यालय को केंद्र बनाया गया तो संबंधित डीआईओएस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed