फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Directive to convert diesel-powered city buses into CNG

डीजल से चलने वाली सिटी बसों को सीएनजी में परिवर्तित करने का निर्देश

Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Directive to convert diesel-powered city buses into CNG
CNG BUS - फोटो : amar ujala
डीजल से चलने वाली सिटी बसें जल्द ही हटाई जाएंगी। सिर्फ सीएनजी से ही बसें चलेंगी। संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बुधवार को हुई बैठक में 31 मार्च तक सभी डीजल से चलने वाली सिटी बसों को सीएनजी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने कहा कि इस निर्णय के दायरे में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमेटेड के साथ निजी संचालकों की बसें भी शामिल हैं। मंडलायुक्त ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण केंद्रों में सीएनजी युक्त तिपहिया वाहनों की परमिट क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


यह भी निर्णय लिया गया कि देहात से संचालित सीएनजी टेंपो टैक्सी एवं ऑटो-रिक्शा वाहनों का नगरीय क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अफसरों ने बताया कि अभी सहसों तथा नैनी में सीएनजी ईंधन के पंप संचालित हैं। इसी क्रम में फतेहपुर कड़ा मार्ग पर परमिटों की आवश्यकता एवं संचालन की स्थिति आंकलन के लिए सर्वे कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए समिति गठित की जाएगी। मंडलायुक्त ने जाम से निजात के लिए सीएनजी से संचालित टेंपो, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा आदि का सर्वे कराके रिपोर्ट मांगी। उन्होंने स्कूल वाहनों के व्यवस्थित संचालन के लिए भी प्रबंधन से वार्ता करने की बात कही। मंडलायुक्त ने बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने ट्रैक्टर की ट्रालियों में भी इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक में उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, संभागीय परिवहन अधिकारी, आरएन रोडवेज  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed