फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct train from Prayagraj for the first time for Firozpur

फिरोजपुर के लिए पहली बार प्रयागराज से अब सीधी ट्रेन 

Thu, 19 Aug 2021 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 06:02 PM IST
सार

  • भटिंडा, सिरसा, रोहतक, भिवानी से भी प्रयागराज का हो जाएगा सीधा रेलसंपर्क 

विज्ञापन
Direct train from Prayagraj for the first time for Firozpur
भारतीय रेल - फोटो : social media

विस्तार

प्रयागराज से पंजाब के फिरोजपुर, भटिंडा जाने के लिए  के लिए अब सीधी ट्रेन उपलब्ध होगी। क्योंकि रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट से अगरतला के लिए ट्रेन शुरू की जा रही है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। फिरोजपुर से इसकी शुरूआत 30 अगस्त एवं अगरतला से दो सितंबर से शुरू होगी। रेलवे द्वारा फिरोजपुर-अगरतला स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04494 फिरोजपुर कैंट से प्रत्येक सोमवार दिन में 1.25 बजे चलेगी। जो फरीदकोट, भटिंडा, सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, नई दिल्ली के रास्ते अगले दिन सुबह 8.00-8.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पाटलीपुत्र, गुवाहाटी के रास्ते ट्रेन बुधवार की रात 11 बजे अगरतला पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वापसी  में गाड़ी संख्या 04493 का संचालन अगरतला से प्रत्येक बृहस्पतिवार दिन में तीन बजे होगा, जो शनिवार सुबह 4.00-4.05 बजे प्रयागराज एवं रात 10.40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के सात, एसी थ्री के छह, एसी टू, एसएलआर  श्रेणी के दो-दो, सामान्य श्रेणी के चार एवं एक कोच पेंट्री कार का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed