फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DIOS pressuring teachers to support BJP candidate Man Singh demands inquiry DM

प्रयागराज : भाजपा प्रत्याशी के लिए शिक्षकों पर डीआईओएस बना रहे दबाव, मान सिंह ने डीएम से की जांच कराने की मांग

Fri, 09 Oct 2026 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Oct 2026 07:15 PM IST
सार

इलाहाबाद-झांसी से स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर भाजपा प्रत्याशी की मदद करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
DIOS pressuring teachers to support BJP candidate Man Singh demands inquiry DM
मान सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद-झांसी से स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर भाजपा प्रत्याशी की मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आठ अक्तूबर को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बैठक आयोजित हुई थी। जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से फोन कर बुलाया गया।

विज्ञापन


बैठक में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने व मतदान कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। पत्र में जांच कर संबंधित के खिलाफ निर्वाचन आचार संहिता का पालन न करने पर लागू कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं भय मुक्त बनाये रखने के लिए निर्देश दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में साथ में सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल, सुरेश कुमार, राजू पासी, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय का कहना है कि दक्ष प्रशिक्षण चल रहा है इस संबंध में बुलाया गया था। चुनाव के संबंध में कोई बात नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed