{"_id":"6325feff5470b053ce5620ec","slug":"dilapidated-building-in-daraganj-was-demolished-a-two-storey-building-was-demolished-in-four-h","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दारागंज में जर्जर भवन जमींदोज, चार घंटे में गिराया गया दो मंजिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दारागंज में जर्जर भवन जमींदोज, चार घंटे में गिराया गया दो मंजिला भवन
Sat, 17 Sep 2022 10:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:38 PM IST
सार
ढहाए गए जर्जर भवन में एक मंदिर है। इसमें भगवान शिव और हनुमान की प्राचीन मूर्ति स्थापित है। पूर्व में निगम के इंजीनियर विभाग की टीम ने भवन का भौतिक सत्यापन किया था। इसके बाद अक्तूबर 2021 में मंदिर प्रबंधक राजेंद्र शुक्ला को भवन को गिराने के लिए नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस सावित्री शुक्ला ने रिसीव किया।
विज्ञापन
बुलडोजर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्जर भवनों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई में शनिवार को दारागंज के बक्शीकला इलाके में सौ साल से अधिक पुराने दो मंजिला भवन को नगर निगम ने जमींदोज कर दिया। यह मकान महेंद्र शुक्ल का था, जो दारागंज में काली स्वांग में कई बार काली की भूमिका निभा चुके हैं। कार्रवाई से पूर्व मकान में रहने वाले लोगों को स्वयं भवन ढहाने के लिए निगम की ओर से नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद निगम की टीम ने दो मंजिला जर्जर भवन को चार घंटे में ढहा दिया।
विज्ञापन
ढहाए गए जर्जर भवन में एक मंदिर है। इसमें भगवान शिव और हनुमान की प्राचीन मूर्ति स्थापित है। पूर्व में निगम के इंजीनियर विभाग की टीम ने भवन का भौतिक सत्यापन किया था। इसके बाद अक्तूबर 2021 में मंदिर प्रबंधक राजेंद्र शुक्ला को भवन को गिराने के लिए नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस सावित्री शुक्ला ने रिसीव किया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिख था कि दोनों स्थापित मूर्तियों की प्रतिदिन लोग पूजापाठ करने आते हैं। इसके साथ ही भवन के एक भाग में रविंद्र नाथ शुक्ला, सावित्री शुक्ला परिवार सहित रहते भी हैं। भवन का करीब दस फीसदी भाग गिर चुका है। नौ माह बीत चुके हैं, लेकिन उक्त जर्जर भवन को खाली नहीं किया जा रहा है। ऐसे में भवन गिराना बेहद जरूरी है। मकान ढहाने का खर्च जर्जर भवन में रहने वालों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
मूर्ति हटने के दौरान हुआ विरोध
भवन के एक हिस्से में स्थित मंदिर में भगवान की मूर्तियां रखी गई थीं। भवन को गिराने से पहले निगम कर्मी जब मूर्तियों को हटाने पहुंचे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण विरोध ठंडा पड़ गया। इसके बाद करीब चार घंटे में पूरा मकान ढहा दिया गया।