{"_id":"5be09a06bdec226953783ef8","slug":"dhruv-helicopter-ready-after-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार हुआ ध्रुव हेलीकॉप्टर, दिवाली बाद होगी डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार हुआ ध्रुव हेलीकॉप्टर, दिवाली बाद होगी डिलीवरी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ध्रुव हेलिकॉप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी स्थित हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की सहायक संस्था नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड (एनएएल) ने सेना के उपयोग में आने वाले ध्रुव हेलीकॉप्टर का पहला ढांचा तैयार कर लिया है। इसकी डिलीवरी दिवाली बाद किए जाने की तैयारी एनएएल ने की है। महज तीन माह में ही एनएएल ने उन कर्मचारियों से ध्रुव हेलीकॉप्टर का ढांचा तैयार करवाया है जो पूर्व में वर्षों से बंद पड़ी हिंदुस्तान केबिल्स लिमिटेड (एचसीएल) के कर्मचारी थे। विशेष ट्रेनिंग के बाद इन कर्मचारियों ने ध्रुव हेलीकॉप्टर का ढांचा तैयार कर एक मिसाल पेश की है।
दरअसल पिछले वर्ष फरवरी में ही एचएएल ने एचसीएल का अधिग्रहण किया था। तमाम कागजी कोरम पूरा करने और खंडहर में तब्दील हो चुकी एचसीएल का जीर्णोद्धार करने के बाद कंपनी यहां पिछले कुछ माह से लूम ही बना रही थी। 23 मार्च 2018 को इसकी पहली डिलीवरी भी की गई। इसके बाद जुलाई माह से यहां ध्रुव हेलीकॉप्टर के ढांचा का निर्माण कार्य शुरू किया गया। एचएएल को 73 ध्रुव हेलीकॉप्टर के निर्माण का आर्डर मिला है। अब एनईएल में पहला ढांचा तैयार कर दिया गया है। इसकी डिलीवरी दिवाली बाद की जाएगी। पहले निर्माण के बाद अब यहां दोगुनी गति से ध्रुव हेलीकॉप्टर के ढांचे का निर्माण कार्य शुरू होगा। एनएएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रजनीकांत मिश्र भी इसे एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। उन्होंने बताया कि पहला ढांचा तैयार कर लिया गया है। इसे अब दिवाली बाद बंगलूरू भेजा जाएगा।