फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhoomang gangrape case

दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Wed, 04 Mar 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dhoomang gangrape case
Dhoomang gangrape case
धूमनगंज के बम्हरौली में हुई थी सनसनीखेज वारदात
विज्ञापन

जेल में हैं पांचों आरोपी, तीन मुठभेड़ में हुए थे गिरफ्तार
प्रयागराज। धूमनगंज के बम्हरौली में दो दलित किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पांचों संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। उन पर लूट,हत्या का प्रयास के भी मुकदमे हैं।
बम्हरौली में पिछल साल 26 मार्च को दो दलित किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़िताओं की तहरीर पर पंतरवा निवासी मो. इरफान समेत पांच पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिनमें से दो मुठभेड़ में जबकि अन्य तीनों बाद में गिरफ्तार हुए थे। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में गश्त के दौरान पता चला कि पांचों गैंग बनाकर आपराधिक वारदात करते हैं जिसका लीडर इरफान है। गिरोह के अन्य सदस्यों में में मो. अकिल उर्फ हरीश उर्फ नेपाली निवासी ईसीपुर मलावा खुर्द थाना झूंसी, शनि पासी निवासी नीमसराय, मो. अनस निवासी शिवाला बम्हरौली व अमन कोरी निवासी सराय शामिल हैं। पांचों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

दो आरोपियों पर 22 मुकदमे
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने बताया था कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पहले इरफान के खिलाफ नौ जबकि उसके साथी अनस के खिलाफ कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। अनस पर लूट के साथ ही चोरी के मामले दर्ज हैं। साथ ही पहले भी गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed