{"_id":"6bdde5e82ec2c38709ee24156edf9172","slug":"dgme-by-medical-college-saran-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीएमई ने किया मेडिकल कालेज, एसआरएन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीएमई ने किया मेडिकल कालेज, एसआरएन का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद ब्यूरो। मोतीलाल नेहरू मेडिकल के फिजियोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार एपीकॉन-2015 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. बीएन त्रिपाठी ने शनिवार को मेडिकल कालेज व एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां उन्होंने मेडिकल कालेज में छात्र छात्राओं के पठन पाठन से जुड़ी तमाम जानकारियां ली, वहीं एसआरएन अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाआें का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीजीएमई ने निर्देशित किया कि पठन पाठन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। कारण कि मेडिकल कालेज से जुड़े इस अस्पताल में मरीज-तीमारदार बड़ी उम्मीदों के साथ आते हैं।
निरीक्षण उपरांत डीजीएमई ने प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह समेत सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक उनकी समस्याएं भी सुनी। विभागवार सभी विभागाध्यक्ष ने डीजीएमई डॉ. त्रिपाठी को अपने अपने विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों ने मेडिकल कालेज व एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों, कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की।
डीजीएमई ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में उनके स्तर से उचित कदम उठाए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि डीजीएमई के साथ बेहद सार्थक वार्ता हुई। उन्होंने मेडिकल छात्रों की पढ़ाई व एसआरएन अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज मेें आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि ज्यादातर समस्याओं का डीजीएमई के स्तर से शीघ्र समाधान भी होगा।