फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dev Deepawali: On the record of Varanasi the confluence area of Prayagraj will be illuminated with five lakh lamps

देव दीपावली : काशी की दर्ज पर पर पांच लाख दीपों से जगमग होगा प्रयागराज का संगम क्षेत्र

Wed, 10 Nov 2021 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 09:26 PM IST
सार

वाराणसी की तर्ज पर आयोजन की तैयारी, शहर भर के प्रमुख चौराहों को भी दीपों की आभा से रौशन करने की तैयारी चल रही है। पर्यटक  बीच नदी नाव पर बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठा सकेंगे लुत्फ। प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन
Dev Deepawali: On the record of Varanasi the confluence area of Prayagraj will be illuminated with five lakh lamps
dev diwali - फोटो : social media

विस्तार

देव दीपावली पर 18 नवंबर को संगम तट को वाराणसी की तर्ज पर सजाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है। इसके तहत संगम क्षेत्र पांच लाख दीपों से जगमग होगा। दीपों की रोशनी के बीच तट पर सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। पर्यटक बीच नदी में नाव पर बैठकर आयोजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों को भी रोशन करने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से देव दीपावली पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है।डीएम ने बुधवार को हुई बैठक में इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही अफसरों की जिम्मेदारी तय की। एडीएम प्रशासन को इसका नोडल बनाया गया है। बैठक में संगम तट पर पांच लाख दीप जलाने का निर्णय लिया गया। इसमें जिले के प्रमुख लोगों को भी शामिल किया जाएगा। गंगा आरती के दोनों तरफ मंच होगा, जहां सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

विज्ञापन

Dev Deepawali: On the record of Varanasi the confluence area of Prayagraj will be illuminated with five lakh lamps
देव दीपावली 2020 - फोटो : prayagraj
इसमें नामचीन कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कलाकारों की सूची तैयार की जा रही है। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि आयोजन के दौरान नावें गंगा नदी के बीच में होंगी। पर्यटक इनकी मदद से आयोजन देख सकेंगे। उन्होंने अफसरों को नावों की दर तय करने का निर्देश दिया। डीएम ने सैंड आर्टस के प्रदर्शन और चौराहों को सजाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अफसरों को सफाई समेत अन्य इंतजाम के निर्देश दिए। साथ ही देव दीपावली पर बिजली की सुचारू आपूर्ति के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त रवि रंजन, एसडीएम मेला संतराम, विनोद चंद्र दुबे, रंजना त्रिपाठी, प्रभाकर त्रिपाठी, अनिल कुमार आदि मौजूद  रहे।

सांसद खेल स्पर्धा 16 से, न्याय पंचायत स्तर पर बनेंगी टीमें
सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 16 से 27 नवंबर के बीच होगा। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बुधवार आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही तैयारियों की समीक्षा की। सांसद ने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत से एक टीम रहेगी। यह बीडीओ और पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी होगी। खेल प्रतियोगिताएं ग्राम, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर होंगी।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि इसमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, कुश्ती, फुटबाल तथा वॉलीबाल को शामिल किया गया है। हर क्षेत्र के लिए एक खेल का चयन किया जाना है। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए कबड्डी का चयन किया गया है। अनिल तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैठक में डीएम संजय कुमार खत्री, जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed